रिश्ता दोस्ती का: “नाग” की गर्लफ्रेंड देख बिगड़ी नीयत,बॉयफ्रेंड ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, अधजली लाश ने उगल दिया सारा राज

Spread the love

रिश्ता दोस्ती का: “नाग” की गर्लफ्रेंड देख बिगड़ी नीयत,बॉयफ्रेंड ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, अधजली लाश ने उगल दिया सारा राज

मुक्तिधाम में रहने वाले युवक की दोस्ती 15 दिन पहले एक युवक से हुई। दोस्ती के बाद उसने अपने दोस्त की प्रेमिका को अपने जाल में फंसा लिया। दोनों की मुलाकात हुई और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। एक दिन दोनों को आपत्तिजनक हालत में दोस्त ने देख लिया। इसके बाद दोनों युवकों में विवाद हुआ और दोस्त ने की प्रेमिका के साथ रंगरलियां मना रहे दोस्त की हत्या कर दी। साथ शव को मुक्तिधाम में जल रहे अन्य शवों के साथ जला दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कोंडागांव थाना प्रभारी प्रह्लाद यादव ने बताया कि 20 अप्रैल को कोंडागांव के मुक्तिधाम में कुछ लोग अपने परिजन की अस्थि लेने आये हुए थे। उन्होने शव दाह शेड के नीचे एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था मे जलते हुए शव देखा, जिसके शरीर पर चोट के कुछ निशान भी दिखाई दिए। जिस पर हत्या की आशंका जताई गई, इसके अलावा शक हुआ कि हत्या के बाद शव को जलाकर नष्ट करने की कोशिश की गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतक की पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

जांच के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की पहचान फरसगांव निवासी प्रकाश नाग के रूप में हुई। पहचान के बाद मृतकों के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को दी तहरीर में परिजनों ने बताया कि प्रकाश नाग 15 दिन से विजय नुरेटी के साथ नारंगी मुक्तिधाम स्थित शौचालय आवास में रह रहा था। परिजनों ने आशंका जताई कि विजय नुरेटी ने ही प्रकाश नाग की हत्या की होगी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने विजय नुरेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

और पढ़े  19 राज्यों के 181 जिलों में खिसक रही जमीन: 7500 जगह भूस्खलन का खतरा, पहाड़ी इलाके चुका रहे विकास की कीमत ?

पूछताछ में विजय नुरेटी ने बताया कि 15 दिन पहले प्रकाश नाग के साथ दोस्ती हुई थी। प्रकाश नाग ने विजय की प्रेमिका के साथ भी दोस्ती की। साथ ही उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी विजय न प्रकाश नाग और अपनी प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति मे देख लिया, उसी समय आरोपी ने प्रकाश नाग की हत्या करने का प्लान बनाया। 19 अप्रैल को आरोपी विजय नुरेटी और प्रकाश नाग के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने प्रकाश नाग को रॉड, डंडा, लोहे की पाइप और फावड़ा से मार-मार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद
शव को घसीटते हुए शौचालय के कमरे में ले गया। शाम तक शव शौचालय के कमरे में ही रखा रहा। तब तक विजय शराब पीने चला गया।

रात को विजय शराब पीकर वापस आया और फिर शव को घसीटते हुए शवदाह शेड के पास ले गया। वहां पर दूसरा शव जल रहा था। विजय ने प्रकाश नाग के शव को उसी के सहारे जलने के लिए छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में उपयोग किए गए हथियार भी बरामद किए हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    जनगणना में पूछे जाएंगे कौन से 40 सवाल?,जाति क्या, कोविड टीका कहां लगवाया?, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दौरान जनसंख्या की गणना के चरण में पूछे जाने वाले 40 सवालों की सूची जारी कर दी है। सरकारी आदेश के मुताबिक,…


    Spread the love

    चीन को अमेरिकी टैरिफ से बचने में मदद कर रहे भारत समेत 40 देश, अमेरिका ने लगाया गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the loveडोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत, कनाडा और यूरोपीय संघ समेत अमेरिका के 40 से ज्यादा व्यापारिक साझेदारों की पहचान की है। इन पर आरोप है कि वे एक ‘शैडो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *