2024 लोकसभा चुनाव:- बांसवाड़ा में गरजे प्रधानमंत्री मोदी, हर घर बनेगा सूर्यघर, बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज

2024 लोकसभा चुनाव:- बांसवाड़ा में गरजे प्रधानमंत्री मोदी, हर घर बनेगा सूर्यघर, बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज

लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण को लेकर प्रदेश में चुनाव प्रचार की प्रक्रिया तेज हो गई है। पहले चरण के मतदान में वोटिंग प्रतिशत ने भी राजनीतिक पार्टियों की रणनीति को प्रभावित किया है।

आपका बेटा मोदी उठाएगा दवा का खर्च
साथियों आप मेहनत कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। आप अपने रोजमर्रा के खर्च के बाद सोचते होंगे कि कमाई का कुछ पैसा बच्चों के भविष्य के लिए भी लगाएं। आपके घर में बूढ़े मां-बाप भी होंगे। उनका कोई खर्चा तो नहीं है लेकिन कोई बीमारी आ जाए तो दवाई का खर्च तो हो ही जाता है। वो उम्र भी ऐसी है कि कोई न कोई बीमारी आ ही जाती है। मैं आप सबसे कहना चाहता हूं ये जो दवाई का खर्च आप पर है न अब वो आप नहीं रहेगा। जैसे वो आपके माता-पिता है वैसे ही वो मेरे भी माता-पिता है। मैं ये वादा करता हूं कि 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों की दवाई खर्च अब आपका बेटा मोदी उठाएगा। भाजपा ने ऐलान किया है कि 70 साल के ऊपर के बुजुर्गों का खर्च अब भाजपा सरकार उठाएगी फर चाहे वो गरीब, मध्यम या उच्च वर्ग किसी भी श्रेणी का हो।

पानी-गैस के बाद अब हर घर बनेगा सूर्यघर
पानी और गैस के बाद अब मोदी का मिशन हर घर सूर्यघर बनाने का है। मेरी कोशिश है आपका बिजली का बिल जीरो हो जाए। यानि सरकार घर की छत पर छोटा सा सोलर प्लांट लगाने के लिए आपकी मदद करेगी। आप अपनी जरूरतों के साथ सरकार को बिजली बेचकर कमाई भी कर सकोगे। मेरा लक्ष्य है अपने हर परिवार को मजबूत बनाना है।

और पढ़े  तेलंगाना: बाढ़ के पानी से उफनाई झील, एसडीआरएफ की नावें पलटीं, 10 बचावकर्मी डूबे, मछुआरों को बचाने गई थी टीम

अपने लिए वोट मांगने आया हूं

राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुनी गई सोनिया गांधी का नाम लिए बगैर मोदी ने कहा कि जो लोग चुनाव नहीं लड़ सकते, जीत नहीं सकते, वो इस बार राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य के रूप में सीट पर पहुंचे हैं। मोदी जी ने कहा कि देश का युवा इतना गुस्से में है वो आज कांग्रेस का मुंह भी नहीं देखना चाहता।

मोटे अनाज को श्री अन्न बताते हुए मोदी जी ने कहा कि उन्होंने इस मोटे अनाज को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। मोदीजी ने कहा कि जालौर के भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम को वोट देने का मतलब मोदी को मजबूत बनाने की गारंटी। जनता के एक-एक वोट से मोदी को तेज काम करने की ताकत मिलेगी। मोदी ने कहा कि मैं यहां लुंबारामजी के लिए ही नहीं अपने लिए भी वोट मांगने आया हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मतदान हमारे लिए गर्व का विषय है और जब हम गर्व के इस काम को करने जाएंगे तो गर्मी भी ऐसे ही भाग जाएगी।

  • Related Posts

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…

    मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में…