झारखंड में विपक्षी गठबंधन का शक्ति-प्रदर्शन: भाजपा पर जमकर बरसा विपक्ष

Spread the love

झारखंड में विपक्षी गठबंधन का शक्ति-प्रदर्शन: भाजपा पर जमकर बरसा विपक्ष

झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ ने एकजुटता दिखाई। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व में यह रैली रांची के प्रभात तारा मैदान में हुई। रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सत्ता की कोई इच्छा नहीं है। वह सिर्फ देश की सेवा करना चाहते हैं। वह देश को नंबर 1 बनाना चाहते हैं। कई लोग कहते हैं कि ये मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि राजनीति बहुत गंदी चीज है, उनके खाने में कैमरा लगाया जा रहा है। वे शुगर के मरीज हैं। वे पिछले 12 वर्षों से प्रतिदिन 50 यूनिट इंसुलिन ले रहे हैं, लेकिन उन्हें जेल में इंसुलिन नहीं दी जा रही है। वे दिल्ली के सीएम को मारना चाहते हैं। वे बहुत बहादुर हैं। वह शेर हैं। उन्हें जेल में भी ‘भारत माता’ की चिंता है।

भाजपा के लोग हमारी शक्ति को नहीं तोड़ सकते: खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे 500, 400 सीटें कहते रहते हैं, लेकिन इस बार गठबंधन की ‘शक्ति’ इतनी मजबूत है कि चाहे वह पीएम मोदी हों या कोई भी हो, भाजपा के लोग हमारी शक्ति को नहीं तोड़ सकते। वे हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं।

देश में बड़ा इंकलाब आने वाला है: मान
सभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी नहीं है, बल्कि भारतीय जुमला पार्टी है। देश में बड़ा इंकलाब आने वाला है। आज जहां तक नजर जा रही थी वहां तक लोगों की भीड़ थी, लोगों में बहुत उत्साह था। जब बदलाव के लिए लोग चलते हैं तो ऐसी ही भीड़ दिखती है।

और पढ़े  संसद परिसर में विपक्ष का विरोध-प्रदर्शन, कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर बोला हमला

संजय सिंह ने पीएम मोदी को घेरा
इस दौरान ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन भारत के लिए काम करेगा और पीएम मोदी अदाणी के लिए काम करेंगे। भाजपा ने बंगाल में ‘400 पार’, ‘200 पार’, दिल्ली में ’35 पार’, झारखंड में ’65 पार’ जैसे नारे देकर लोगों को गुमराह किया। ‘400 पार’ का नारा फर्जी है। इस बार आपको उन्हें ‘ताड़ी पार, ताड़ी पार’ कहना चाहिए।

संजय सिंह ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर का संविधान चलता है और भारत तथा हम सब लोग उनके संविधान को मानते हैं। भाजपा नागपुर के संविधान को मानते हैं। नागपुर का संविधान कहता है कि दलितों का आरक्षण खत्म करो, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करो, पिछड़ों का आरक्षण खत्म करो, चुनाव खत्म करो… मैं आपसे कहना चाहता हूं कि ये अंतिम चुनाव है और इस बार चुनाव में इनको हराने का काम करना और कहना कि हम देश का संविधना नहीं बदलने देंगे।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कही यह बात
INDIA ब्लॉक की ‘उलगुलान न्याय महारैली’ में शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने मुझ से कहा कि प्रियंका तुम झारखंड जाओ और हमारी दो बहनें एक दिल्ली में और एक झारखंड में जो लड़ाई लड़ रही हैं उनके साथ उनकी आवाज उठाओ। देश की जनता को बताओ कि किस प्रकार ED-CBI-IT विपक्ष का गला घोंटने का काम कर रही है।

तेजस्वी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
रैली में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने केवल ये काम किए हैं- देश में गरीबी बढ़ाई, महंगाई बढ़ाई, जुमलेबाजी की। 2014 में उन्होंने कहा था कि हर साल 2 करोड़ लोगों को नौकरी दी जाएगी, वो नौकरी कहां गई? कालाधन वापस आएगा और सभी के खाते में 15 लाख रुपए डाले जाएंगे। आप लोग के खाते में पैसा नहीं आया, लेकिन बीजेपी के खाते में चंदा चुनावी बॉन्ड के जरिए हजारों- करोड़ों रुपए आ गए हैं।

और पढ़े  West Asia- ईरान-US तनाव घटने के संकेत नहीं, इस्राइली सेना बोली- हम जंग फिर से शुरू करने को तैयार

भाजपा पर अखिलेश का हमला, बोले- वे चुनाव हार चुके हैं
‘उलगुलान न्याय महारैली’ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से इन्होंने आपके (झारखंड) मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल भेजा है वे चुनाव हार चुके हैं। मैदान में जब पहलवान हारने लगता है तब कई तरह के हथकंडे अपनाता है। भाजपा यह न भूले कि शेर को गिरफ्तार किया है, लेकिन उनकी दहाड़ को गिरफ्तार नहीं कर पाए हैं।

28 पार्टियों के समर्थन का दावा
गठबंधन के नेताओं का दावा है कि 28 पार्टियों ने रैली का समर्थन किया है। पांच लाख से अधिक लोग इसमें भाग लेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता मंच पर मौजूद रहे।

विपक्षी गठबंधन की रैली से पहले मैदान में हंगामा
इस बीच विपक्षी गठबंधन की रैली से पहले मैदान में जमकर हंगामा हुआ। यहां दो गुटों के बीच झड़प हुई। दोनों गुटों के बीच जमकर कुर्सियां चलीं। हालांकि, इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। झड़प के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    आफत की बारिश: असम में बाढ़ से 41 की मौत, महाराष्ट्र में जल भराव, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the love देश भर में बारिश की कहर जारी है। बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों ने जान गंवाई है। असम में जल प्रलय जैसी स्थिति पैदा…


    Spread the love

    पेपर लीक विवाद: PM मोदी ने पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का दिया आदेश

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश के युवाओं का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *