बजट 2024- क्या सस्ता क्या महंगा: सोना-चांदी,मोबाइल फोन,और कैंसर की दवाओं तक क्या होने जा रहा है सस्ता? देखें खबर

Spread the love

बजट 2024- क्या सस्ता क्या महंगा: सोना-चांदी,मोबाइल फोन,और कैंसर की दवाओं तक क्या होने जा रहा है सस्ता? देखें खबर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (23 जुलाई) को मोदी 3.0 का पहला बजट पेश किया। इसमें सीतारमण ने कई अहम उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने और घटाने का एलान किया है। आइये जानते हैं, बजट में इन एलानों के बाद किन चीजों के महंगे होने और किन चीजों के सस्ते होने का अनुमान है।

बजट में एलान के बाद ये चीजें होंगी सस्ती
1- कैंसर से जुड़ी तीन दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाई गई। एक्सरे ट्यूब और फ्लैट पैनल डिटेक्टर पर भी आयात शुल्क हटाया गया।
2- मोबाइल फोन और पार्ट्स- पीसीबी और मोबाइल फोन चार्जर पर कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी घटी।
3- 25 आवश्यक खनिजों पर सीमा शुल्क नहीं।
4- सोलर सेल और सोलर पैनल के निर्माण की वस्तु पर टैक्स में छूट।
5- सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर छह फीसदी किया गया। ज्वैलरी सस्ती होंगी।
6- प्लैटिनम पर सीमा शुल्क घटकर अब 6.4 फीसदी हुआ।
7- मछलियों और अन्य जलजीवों के भोजन पदार्थों पर आयात शुल्क पांच फीसदी करने का निर्णय।

इन चीजों के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत
1- पीवीसी फ्लेक्स बैनर का आयात करना महंगा होगा।
2- कुछ दूरसंचार उपकरणों का आयात महंगा होगा। आधारभूत कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 15% की गई। मेक इन इंडिया के तहत देश में बने सस्ते घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सरकार का एलान।
3- एक साल से ज्यादा तक रखे गए इक्विटी निवेश महंगे होंगे। टैक्स 15% से 20% किया गया।
4- एक साल से ज्यादा रखे गए शेयर महंगे होंगे। टैक्स 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5% किया गया।
5- अमोनियम नाइट्रेट पर आयात शुल्क 10 फीसदी बढ़ाया गया।
6- खुद से नष्ट न होने वाले प्लास्टिक महंगे होंगे। आयात शुल्क 25 फीसदी बढ़ाया गया।

और पढ़े  मौसमअपडेट- पूर्वोत्तर से दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश, लू में तप रहे पूर्वी यूपी और बिहार, जानें कब बदलेगा मौसम

Spread the love
  • Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट: गंभीर स्वास्थ्य स्थिति होने पर करेंगे विचार’, आसाराम को सुप्रीमकोर्ट से कोई राहत नहीं

    Spread the love

    Spread the loveनाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। शीर्ष अदालत ने राजस्थान…


    Spread the love

    मोबाइल नंबर शेयर करने का झंझट खत्म: इंस्टाग्राम की तरह WhatsApp पर भी आ रहा यूजरनेम फीचर, जानें इसके 5 फायदे

    Spread the love

    Spread the loveमैसेजिंग एप व्हाट्सएप जल्द ही अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। कंपनी टेलीग्राम और इंस्टाग्राम की तरह यूजरनेम फीचर पर काम…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *