Rainfall: टिहरी में अतिवृष्टि से तबाही, बिलौंदी पुल के पास कई दुकानों में घुसा पानी और मलबा

 

टिहरी में दोपहर बाद मौसम बदला और तेज बारिश हुई। जौनपुर ब्लॉक में धनोल्टी तहसील क्षेत्र के नौघर गांव में अचानक हुई अतिवृष्टि का पानी बिलौंदी पुल बाजार में कुलवीर सिंह नकचवाल की दुकान में घुस गया। जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है।

जबकि सड़क पर मलबा एकत्रित होने से नगुण-भवान-देहरादून स्टेट हाईवे काफी देर अवरुद्ध रहा। बिलोंदी पुल में रोड पर मलबा भरने के कारण वहां से जा रहे कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार वहां घंटों फंसे रहे।

जौनपुर क्षेत्र में दोपहर के समय हुई अनाचक तेज बारिश से अगलाड़ नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। बिलौंदी पुल बाजार की दुकानों में पानी घुसने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक अब्बुज चौधरी ने बातया कि 15 मई को शाम करीब तीन-चार बजे के बीच क्षेत्र में बहुत तेज बारिश हुई। एकत्रित बरसाती पानी मलबे के साथ कुलवीर सिंह के कमरों और दुकान में घुस गया। जिससे उनका घर और दुकान में रखा काफी सामान खराब हो गया।

 

उन्होंने बताया कि नगुण-भवान-देहरादून पर पानी और मलबा भरने से कुछ देर अवरुद्ध हो गया। जेसीबी मशीन से मलबा हटाकर रोड सुचारू की गई। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि बरसाती पानी के साथ मलबा बिलोदी के पास और 10 दुकानों में भी घुस गया।

बताया गया कि बिलोंदी पुल में रोड पर मलबा भरने के कारण वहां से जा रहे कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार वहां घंटों फंसे रहे। कैबिनेट मंत्री चौधरी उत्तरकाशी का दौरा कर देहरादून जा रहे थे।

और पढ़े  देहरादून: हाईटेक सिम बॉक्स से चल रहा संदिग्ध कॉल सेंटर पकड़ा, ग्राहकों को धमकाकर ठगी का आरोप, 2 गिरफ्तार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…