Accident: हल्द्वानी-भीमताल मोटर मार्ग पर सलड़ी के पास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 3 यात्री घायल

हल्द्वानी-भीमताल मोटर मार्ग पर सलड़ी के पास शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार पांच यात्रियों में से तीन यात्रियों को हल्की चोटें आईं।

घायलों को निजी वाहन से हल्द्वानी स्थित एसटीएच अस्पताल भेजा गया। वाहन के पलटने से सड़क पर कुछ समय के लिए जाम लग गया जिससे यात्रियों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि हादसे में तीन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और सभी को उपचार के लिए एसटीएच भेज दिया गया है।
और पढ़े  हल्द्वानी-ऊधमसिंह नगर का बदलेगा स्वरूप: CMके निर्देश पर सचिव ने परियोजनाओं का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…