उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे तक सत्र स्थगित हो जाएगा। मंत्री-विधायकों से लेकर अधिकारी-कर्मचारी करवाचौथ पर अर्धांगिनी को चांद का दीदार कराने को लेकर बेकरार नजर आए।

मंगलवार को सत्र के पहले दिन भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सदन में कारों की कतार और भीड़ नजर आ रही थीं। बुधवार को सत्र के दूसरे दिन सड़क से लेकर सदन तक अपेक्षाकृत कम रौनक थी। हर मिलने वाला अधिकारी सत्र स्थगित होने का अनुमान पूछता नजर आया। हर किसी को घर जाने की जल्दबाजी दिखी।

दोपहर को सत्र स्थगित होने से पहले ही कई अफसर-कर्मचारी देहरादून लौटने की हड़बड़ी में नजर आए। सत्र स्थगित होने के एक घंटे के भीतर पूरा भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर खाली हो गया। गाड़ियां धड़धड़ाती हुई लौट गईं। हर कोई घर समय पर पहुंचकर बृहस्पतिवार को चांद का दीदार कराने की जल्दी में दिखा। पीछे रह गया विधानसभा का फिर वही सन्नाटा।

और पढ़े  चमोली: 2 दिन से लापता पुलिसकर्मी का खाई में मिला शव, रेस्क्यू अभियान चलाया गया, नैनीसैण सड़क पर हुआ बरामद
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: 20751 परिवारों के राशनकार्डों से हटाए 82137 अपात्रों के नाम, 45448 पात्र लोगों को योजना से जोड़ा

    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड की जांच कर 20751 परिवारों के राशन कार्ड रद्द कर 82137 अपात्र लाभार्थियों के नाम राशन कार्डों से हटाए। वहीं, 32140 राशन…