बंगाल: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, एजेंसी ने आठ ठिकानों पर की छापेमारी, क्या है पूरा मामला?

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर तलाशी ली। यह कार्रवाई ‘मनी लॉन्ड्रिंग’ की जांच के सिलसिले में की गई है, जिसमें दिवाला प्रक्रिया के कथित दुरुपयोग का मामला शामिल है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है।

अधिकारियों ने क्या बताया?
उन्होंने बताया कि कोहिनूर पावर, कर्ज देने वाले बैंकों और कुछ अन्य लोगों से जुड़े इस मामले में राज्य में कुल आठ ठिकानों पर छापेमारी की गई है। यह कार्रवाई ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ (पीएमएलए) के तहत की गई है।
अधिकारियों के अनुसार, जांच इस बात पर केंद्रित है कि क्या ‘अपराध से मिली रकम’ का इस्तेमाल किया गया है और क्या ‘नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल’ (एनसीएलटी) की कार्यवाही का गलत इस्तेमाल हुआ है।उन्होंने बताया कि जिन ठिकानों पर तलाशी ली गई, वे कंपनी के निदेशकों, ऑडिटरों और रेजोल्यूशन प्रोफेशनल्स से जुड़े हैं।
  • Related Posts

    हादसे से सबक?: भगदड़ के बाद शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, कोलकाता में पांच प्रमुख पूजा पंडालों में डॉक्टर तैनात

    पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने, भगदड़ में 19 लोगों की मौत के बाद, शहर के पांच प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में डॉक्टरों को तैनात करने का फैसला किया है, ताकि…

    बंगाल पंडाल हादसा- चोरबागान भगदड़ में 19 लोगों की मौत, दुर्गा पूजा में भीड़ संभालने के लिए नौ आईपीएस तैनात

    कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 19 लोगों ने जान गंवाई है। 25 लोग घायल भी हुए हैं। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भगदड़ की जांच के निर्देश…