मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को किसानों के लिए कई कल्याणकारी उपायों की घोषणा की। उन्होंने अलीपुरद्वार, झारग्राम और पुरुलिया जिलों के किसानों के लिए एक विशेष पैकेज देने का वादा किया, जो किसानों की भलाई के प्रति उनकी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हुगली जिले के पुरसुराह में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के 46 लाख किसानों को ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ का लाभ मिलेगा।
अधिकारी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हम आलू उगाने वाले किसानों को 50 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी देंगे।’ उन्होंने राज्य के चार लाख किसानों को बिजली सब्सिडी देने और झारग्राम, पुरुलिया तथा अलीपुरद्वार जिलों के किसानों के लिए एक विशेष पैकेज देने का भी वादा किया। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि आलू किसान अपनी उपज दूसरे राज्यों में भेज सकेंगे।








