सीईसी के खिलाफ विपक्ष का जन महाभियोग अभियान टला,मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंडिया गठबंधन की थी ये तैयारी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज इंडिया गठबंधन का प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ होगा। खरगे के आवास पर होने वाले इस आयोजन में एसआईआर , वोट चोरी और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे।

 

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार को प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ आयोजित करने की योजना बनाई थी। यह कार्यक्रम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर होना था। हालांकि, अब इस कार्यक्रम को बारिश की कारण टाल दिया गया है।

 

 

चुनाव आयोग पर अवधेश प्रसाद का हमला, बोले- लोकतंत्र की जड़ें कमजोर करने की कोशिश

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के ‘पीपुल्स इम्पीचमेंट’ कार्यक्रम में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और चुनाव आयोग देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। अवधेश प्रसाद ने कहा कि किसी भी देश में लोकतंत्र की मजबूती का आकलन वहां के चुनाव आयोग की निष्पक्षता, ईमानदारी और स्वतंत्रता से किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत का चुनाव आयोग निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से काम नहीं कर रहा है तथा सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।

 खरगे के आवास पर जुटने लगे कांग्रेस नेता

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रस्तावित सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कार्यक्रम से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर कांग्रेस नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया। गठबंधन की ओर से इस आयोजन के जरिए चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अपनी आपत्तियां दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

और पढ़े  छठ महापर्व: श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, CM रेखा गुप्ता ने आईटीओ पर की पूजा, अनुष्ठान संपन्न

मॉक पार्लियामेंट पर जगदंबिका पाल का सवाल, बोले- संसदीय लोकतंत्र में ऐसा कोई प्रावधान नहीं

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने इंडिया गठबंधन के सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम के तहत आयोजित मॉक पार्लियामेंट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश के लोग पहली बार मॉक पार्लियामेंट जैसी चीज देख रहे हैं। जगदंबिका पाल के मुताबिक, संसदीय लोकतंत्र में मॉक पार्लियामेंट का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि संसद में सदस्य या तो सत्ता पक्ष में होते हैं या विपक्ष में। सभी सांसदों को देश की जनता ने चुनकर संसद भेजा है। उन्होंने याद दिलाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता सरकार चुनती है और सांसदों को लोकसभा में प्रतिनिधित्व का अवसर देती है।

ज्ञानेश कुमार पर वी. शिवदासन का आरोप, बोले- लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे

सीपीआई (एम) सांसद वी. शिवदासन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम का समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार आरएसएस और भाजपा के हितों के लिए काम कर रहे हैं। शिवदासन ने कहा कि उन्हें इतने बड़े संवैधानिक पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार और उनकी टीम देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। शिवदासन के मुताबिक, सीपीआई (एम) और वामपंथी दल ज्ञानेश कुमार और उनकी टीम के खिलाफ व्यापक अभियान चला रहे हैं।

  • Related Posts

    सांसों पर संकट: दिल्ली की हवा कैसी, आज एक्यूआई कितना, नोएडा-गाजियाबाद की क्या है स्थिति?

    राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रविवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी दिल्ली का औसत…

    अध्ययन: पानी साफ करने वाले प्लांट भी नहीं रोक पा रहे फॉरएवर केमिकल्स, एनजीटी सख्त, प्रक्रिया पर सवाल

    घर तक पहुंचने वाला पानी भले ही जल शोधन संयंत्रों से गुजरकर साफ हो जाता हो, लेकिन इसमें मौजूद खतरनाक रसायनों से पूरी तरह सुरक्षित होने की गारंटी नहीं है। देश…