भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हो रहा है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।
भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत को विशाल लक्ष्य
न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल की शानदार पारियों के दम पर भारत को 260 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 259 रन बनाए। कीवी टीम की ओर से फिलिप्स ने 107 और ब्रेसवेल ने 65 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी हुई। फिलिप्स और ब्रेसवेल की धुआंधार पारी के दम पर ही न्यूजीलैंड विशाल लक्ष्य देने में सफल रहा।
न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स और ब्रेसवेल के अलावा फिन एलेन ने 31, डेरिल मिचेल ने 24, बेवोन जैकब ने 7, मिचेल सैंटनर ने 5 और टिम सीफर्ट ने 3 रन बनाए। नाथन स्मिथ नाबाद 6 और एडम मिल्ने 1 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से मयंक यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, नीतीश रेड्डी और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।
फिलिप्स की पारी समाप्त
नीतीश रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर उनकी शानदार पारी का अंत किया। फिलिप्स ने इस मैच में धुआंधार पारी खेली जिससे न्यूजीलैंड का स्कोर 250 के पार पहुंच गया। फिलिप्स 49 गेंदों पर छह चौकों और 10 छक्कों की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए।







