उत्तरकाशी- यमुनोत्री जाते समय राजस्थान के तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत,अब तक गई 6 की जान

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जाते समय राजस्थान के एक तीर्थ यात्री की जानकीचट्टी में हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, राजस्थान निवासी कल्याण सिंह (71) पुत्र बापू सिंह, निवासी मुनीम मोहल्ला, चेचट कोटा राजस्थान, यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे थे। इसी दौरान जानकीचट्टी स्थित स्वास्थ्य केंद्र के निकट उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।

साथ में मौजूद यात्रियों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी भेजा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. अखिल राणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीर्थ यात्री को अस्पताल लाया गया था, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। बता दें कि इस यात्रा काल के दौरान यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर अब तक हार्ट अटैक से छह तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है।

और पढ़े  देहरादून: सहस्रधारा में हादसा, सड़क से 50 मी नीचे गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…