सारथी फाउंडेशन द्वारा चलाया गया पर्यावरण जन जागरूकता मुहिम के तहत पॉलिथिन के प्रयोग को रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान।

Spread the love

24 जुलाई 2022 दिन रविवार को पर्यावरण जन जागरूकता मुहिम के तहत पॉलिथिन के प्रयोग को ना करने को लेकर सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा एक जन जागरूकता अभियान एम बी इंटर कॉलेज के मैदान से प्रारंभ किया गया।जिसमें भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी श्री प्रकाश पोखरियाल जी की गरिमामय उपस्थित रही।
सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा अपने प्रमुख कार्यक्रमों में एक पर्यावरण को बचाने की मुहिम के अंतर्गत पालीथीन बैग को अपने जीवन से दूर करने के लिए और कपड़े या जूट बैग का प्रयोग करने और करवाने के लिए एक जन जागरण अभियान की आज से शुरुआत की गई जिसमें सारथी परिवार के सदस्यों के अलावा अनेकों लोगों ने हाथों में अनेकों स्लोगन की तख्तियों को लेकर( पॉलिथीन हटाओ जीवन बचाओ,हरियाली को बढ़ाना है पॉलिथीन को हटाना है,कपड़े और जूट के बैग को अपनाना है पॉलिथीन को हटाना है,पॉलिथीन है धीमा जहर प्रतिदिन पृथ्वी को मार रहा यह,कदम कदम से पॉलिथीन हटाए जा धरती को स्वर्ग बनाए जा ) इस अभियान में बड़ चढ़ कर हिस्सेदारी करी और यह शपथ भी ली कि घर घर जाकर इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
आज के इस अभियान में बोलते हुए सुमित्रा प्रसाद ने कहा कि पॉलिथीन के कारण ही आज शहर में नालियां चोक हो रही है और उनका पानी रोड़ों मैं बह रहा है जिससे कई बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
अपने संबोधन में नवीन पंत ने कहा कि आज जिस तरीके से लगातार पॉलिथिन का प्रयोग हमारे घरों में हो रहा है यह हमारे जीवन को कष्टकारी बना रहा है और हम अपने बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल रहे है।
अपने संबोधन में बोलते हुए ज्ञानेंद्र जोशी ने कहा कि आज पॉलिथीन के अनाप शनाप प्रयोग के कारण ग्रीन हाउस गैसों के बाद पॉलिथीन के धुएं से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है जिससे जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है और हम आज इसके लिए जाग्रत नही हुए तो जल्द ही जिस तरह इस साल अत्यधिक गर्मी से सभी बेहाल रहे उसी तरह आने वाले सालों में ग्लेशियर भी पिघल भी सकते है और हमें और मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।
आज के अभियान में सुमित्रा प्रसाद,नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी,मदन मोहन जोशी, गिरिश लोहनी,दिशांत टंडन,दीप्ति चुफाल,नीलू नेगी,प्रेमलता पाठक,रश्मि पांडे,राधा चौधरी,आनंद आर्य, बी डी शर्मा,जाकिर हुसैन,प्रदीप सबरवाल,राजेश पंत,अलका सक्सेना,पूजा पंत,विवेक,हंसी पंत,राकेश प्रसाद, मनी आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े   हल्द्वानी- रक्षा मंत्री की जनसभा: CM धामी को कहा धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, विकास और सख्ती के लिए थपठापाई धामी की पीठ

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *