हल्द्वानी :शाबाश शिफा अबरार ने किया इंटर में 94% अंक लाकर आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ़ लर्निंग स्कूल का नाम रोशन

हल्द्वानी :शाबाश शिफा अबरार ने किया इंटर में 94% अंक लाकर आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ़ लर्निंग स्कूल का नाम रोशन

सीबीएसई की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गया। हाईस्कूल में शिफा अबरार ने 94% अंक लाकर स्कूल का नाम किया रोशन। वहीं, इंटरमीडिएट की जिले की टॉपर सूची में 12वीं में बेटियों ने सर्वाधिक स्थान पाने में सफलता की है। शिफा अबरार ने आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ़ लर्निंग से हाई स्कूल में 94% लाकर अपने स्कूल व एरिया महावीर गंज नया बाजार हल्द्वानी का नाम रोशन किया। शिफा भविष्य में डॉक्टर बन समाज की सेवा करना चाहती हैं ।उनके पिता अबरार अहमद माता समीना प्रवीन,मामा तनवीर अली एवं सभी रिश्तेदारों ने शिफा को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। <strong>हल्द्वानी :शाबाश शिफा अबरार ने किया इंटर में 94% अंक लाकर आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ़ लर्निंग स्कूल का नाम रोशन </strong>

बोर्ड ने इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार सुबह घोषित किया जबकि हाईस्कूल का रिजल्ट दोपहर बाद घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम में अच्छे अंक देखकर स्कूलों के विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इसके अलावा जिले में 10वीं की टॉपर लिस्ट में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, नैनीताल के आकाश राजपूत ने 99.2 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान पाया है। निर्मला कॉन्वेंट स्कूल हल्द्वानी की धनिष्ठा कांडपाल और हार्दिक पंत ने 99 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ऑरम द ग्लोबल स्कूल की छवि मासीवाल और बिड़ला स्कूल हल्द्वानी की काव्या पडियार ने 98.8 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के गरिमेश मुडेला, जय अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल हल्दूचौड़ की मंजिल गंगवार, सैनिक स्कूल घोड़खाल नैनीताल के शाश्वत राय और ऑडर्न प्रोगेसिव स्कूल की सौम्या गोस्वामी ने 98.6 प्रतिशत अंक पाकर चौथा स्थान पाया है। इसके अलावा टॉप 10 लिस्ट में पांचवां स्थान सेंट थेरेसा स्कूल की अन्वेषा जोशी और सेंट लारेंस स्कूल हल्द्वानी के सिमोन सिंह ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर अपने विद्यालयों का नाम रोशन किया है।

और पढ़े  चमोली: 7 माह बाद भराड़ीसैंण पहुंची सरकार, विस सत्र की तैयारियां पूरी, 31 विधायकों ने लगाए 400 से अधिक सवाल
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…