उत्तराखंड Covid-19 : राज्य में कोरोना के नए मामलो में फिर उछाल देखने को मिल रहा है आज आंकड़ा पंहुचा 200 के पार.

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। शुक्रवार को प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 201 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 103 मरीज ठीक हुए हैं। शुक्रवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 894 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 808 सक्रिय मरीज थे।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 1664 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 117, हरिद्वार में 12, नैनीताल में 37, अल्मोड़ा में चार, चमोली और टिहरी में एक-एक, चंपावत में चार, पौड़ी में दो, पिथौरागढ़ में तीन, ऊधमसिंह नगर में 13, उत्तरकाशी में सात संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.21 प्रतिशत और संक्रमण दर 10.78 प्रतिशत दर्ज की गई।

और पढ़े  श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…