पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी के गांव मासों का हो रहा चौमुखी विकास – डॉ. धन सिंह रावत

थलीसैण

प्रदेश के सहकारिता, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के तीन दिवसीय भ्रमण पर हैं। उन्होंने आज पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी के गांव मासों पहुंचे जहां उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज मासों के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया जिसकी लागत लगभग डेढ़ करोड़ के आसपास है साथ ही उन्होंने आज वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी की मूर्ति का अनावरण भी किया ।शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज मासो के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण अवसर पर कहा कि शिक्षा ही भविष्य की दिशा और दशा को तय करती है इसके पठन और पाठन के लिए भवन का निर्माण भी अति आवश्यक है इसीलिए पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी के गांव मासों में आज राजकीय इंटर कॉलेज मासों के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया साथ ही उनकी मूर्ति का अनावरण भी किया गया कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी के गांव मांसों का चौमुखी विकास किया जा रहा है चाहे वह पठन-पाठन के क्षेत्र में भवन निर्माण का हो ,चाहे बिजली ,पानी, पंचायत भवन आदि के निर्माण कार्य हो उनके गांव में चौमुखी विकास हेतु किसी भी प्रकार की कमी नहीं की जा रही ।शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह ने बताया कि शिक्षकों को पढ़ाई के अलावा किसी और कार्य की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी क्योंकि उनका मुख्य कार्य छात्र-छात्राओं को शिक्षा देना है जिससे बच्चों का भविष्य सुधर सके और आज का बच्चा ही कल का भविष्य है इसलिए शिक्षकों को भी बच्चों के भविष्य की चिंता करनी चाहिए
इस मौके पर थलीसैण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ,मातवर सिंह रावत , मनवर ,नवीन जोशी, गणेश भट्ट अन्य उपस्थित थे।

और पढ़े  स्मैक तस्करी में सैनिक की पत्नी गिरफ्तार: चार साल के बच्चे को अनदेखा कर बचपन के साथी संग कर रही थी ये काम
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…