देहरादून- एसडीआरएफ के लिए गौरव का क्षण, उत्कृष्ट कार्यों के लिए अमेरिकी दूतावास ने किया सम्मानित

उत्तराखंड एसडीआरएफ को उत्कृष्ट कार्य के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिल रही है। सेनानायक अर्पण यदुवंशी के कुशल नेतृत्व में हो रहे कार्याें के लिए अमेरिकी दूतावास ने एसडीआरएफ को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

चमोली जनपद के माउंट चौखंबा में फंसी दो विदेशी महिला ट्रेकरों, बदरीनाथ में वसुधारा में फंसे विदेशी ट्रैकर और गंगोत्री जैसे दुर्गम एवं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में संचालित रेस्क्यू ऑपरेशनों का प्रभावी संचालन हो रहा है।

स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी ने ग्रहण किया। यह उपलब्धि भविष्य में एसडीआरएफ कार्मिकों के मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए उन्हें आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

और पढ़े  हेमकुंड साहिब: यात्रा का अंतिम चरण, बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, 10 अक्तूबर को होने हैं कपाट बंद
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…