हल्द्वानी: धू-धू कर जली कार, बाल-बाल बचे बैंक क्लर्क समेत 3 लोग

 

 गौलापार स्टेडियम के पास चलती कार में आग लग गई। हादसे में कार चला रहे क्लर्क समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए। दमकल विभाग ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। वाहन मालिक कार में आई खराबी को किच्छा से दुरुस्त करवाकर घर लौट रहे थे। हादसे के चलते बाईपास मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

काठगोदाम निवासी त्रिभुवन पंत हल्द्वानी में सरकारी बैंक में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। उन्होंने अपनी वरना कार को मरम्मत के लिए किच्छा स्थित एजेंसी में भेजा था। वह बताते हैं कि कार के इंजन में आवाज थी। सोमवार को वह कार लेने अपने दो दोस्तों के साथ किच्छा गए। शाम को कार से लौटने के दौरान स्टेडियम के पास पहुंचते ही गाड़ी में कुछ फॉल्ट का अंदेशा हुआ। उन्होंने तुरंत कार रोकी और दोस्तों के साथ नीचे उतर गए। उतरते ही कार से आग की लपटें उठने लगीं। सूचना पर काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा टीम के साथ पहुंचे और यातायात को रोक दिया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं है। एफएसओ मिंदर पाल सिंह ने बताया कि आधे घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया।

और पढ़े  देहरादून: UIIDB प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, शारदा रिवरफ्रंट के काम में तेजी के निर्देश
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…