हरिद्वार कार्तिक पूर्णिमा स्नान: ड्यूटी कर रहे ASI को महिला ने मारा थप्पड़, मेजर बताकर दंपति ने दिखाया रौब

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैरागी कैंप की ओर जाने से रोके जाने पर कार सवार दंपति ने ड्यूटी पर तैनात एएसआई के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इस दौरान महिला ने एएसआई को थप्पड़ मार दिया। वहीं, उसके पति ने खुद को मेजर बताते हुए पुलिसकर्मी पर रौब झाड़ा और उसे धमकाया। पुलिस ने एएसआई की तहरीर पर दंपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान एक कार सवार दंपति बैरागी कैंप की ओर जाने लगा। यातायात व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक दिया। इस बात पर कार सवार पति-पत्नी नाराज हो गए और एएसआई से बहस करने लगे।

 

बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की भी कोशिश
आरोप है कि दंपति ने पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने एएसआई के साथ धक्का-मुक्की की। इसी बीच महिला ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। इतना ही नहीं, दंपति ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की भी कोशिश की।

घटना के बाद एएसआई ने पूरे मामले की शिकायत कनखल पुलिस से की। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर पति-पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सिर्फ चालान से नहीं चलेगा काम, जुर्माने के साथ करनी पड़ेगी समाजसेवा
  • Related Posts

    देहरादून: डॉ. कुसुम रानी नैथानी को बाल साहित्य भूषण श्री सम्मान, इस खास कहानी संग्रह के लिए नवाजा गया

    बाल साहित्य के क्षेत्र में लंबे समय से लेखन कर रहीं डॉ. कुसुम रानी नैथानी को लता भिल्ला स्मृति ‘बाल साहित्य भूषण श्री सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें…

    नई टिहरी: गजब हाल, छात्राओं को बांटने के लिए भेज दीं एक्सपायरी आयरन की गोलियां, डीएम ने बैठाई जांच

    राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी में छात्राओं को वितरण के लिए भेजी गई आयरन की गोलियां एक्सपायरी निकलीं। जनता दरबार में मामला उठने पर डीएम नीतिका खंडेलवाल ने नाराजगी जताते…