विकासनगर: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने संचालक पर लगाया हत्या का आरोप

कोतवाली क्षेत्र के छोटूवाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार को डाकपत्थर निवासी इमरान संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। केंद्र संचालक ने पुलिस को बताया कि इमरान ने गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगाई है।

वहीं, मृतक के परिजनों ने केंद्र संचालक पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इमरान के शरीर पर चोट के निशान थे। इसको लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध जताया और संचालक की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ आदित्य तिवारी ने बताया कि केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर सुरक्षित कर ली गई है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

और पढ़े  रुद्रपुर: छेड़छाड़ के आरोप में बेटे को ले गई पुलिस, गुस्से में टेलीकॉम कंपनी के टावर पर चढ़ी महिला
  • Related Posts

    स्थापना दिवस: आईआईटी रुड़की ने पूरे किए 25 साल, कर्नाटक की राज्यपाल पहुंचीं, 12 पूर्व छात्रों का सम्मान

    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने बुधवार को अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर संस्थान ने आईआईटी के रूप में 25 वर्ष पूरे किए, जबकि वर्ष 1847…

    देहरादून: फिर धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता, बोले-बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी

    अंकिता भंडारी के माता-पिता बुधवार को गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए। वे पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के खिलाफ राजपुर थाने…