चमोली: जयकारे और जागरों के साथ हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट बंद, 6 माह बाद बैशाख पूर्णिमा पर खुलेंगे

वाण में स्थित लाटू देवता मंदिर के कपाट छह माह के लिए मंगलवार को विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। अब मंदिर बैसाख की पूर्णिमा को फिर खुलेगा।

मंगलवार सुबह मंदिर के पुजारी खीम सिंह ने आंखों पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश किया। उन्होंने दीया जलाया, जिसके बाद मंदिर के मुख्य कपाट बंद कर दिए गए। कपाट बंद होते ही पूरा क्षेत्र लाटू के जयकारों से गूंज उठा। राजजात समिति वाण के अध्यक्ष हीरा गढ़वाली ने बताया कि मंदिर के कपाट छह माह बाद बैसाख की पूर्णिमा को खुलेंगे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान हवन का आयोजन किया गया। यहां पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।

मंदिर के अंदर नागमणि होने की मान्यता

लाटू देवता मंदिर आज भी श्रद्धालुओं के लिए एक रहस्य बना हुआ है। पुजारी खीम सिंह ने बताया कि मंदिर में पुजारी के अलावा कोई प्रवेश नहीं करता है। मान्यता है कि मंदिर के अंदर नागमणि विराजमान है, जिसे देखकर आंखों की रोशनी जा सकती है। इसलिए श्रद्धालु मंदिर से करीब 12 मीटर बाहर से ही पूजा करते हैं। इस मौके पर मंदिर के पुजारी खीम सिंह, पंडित रमेश कुनियाल, नवीन चंद्र, प्रधान नंदुली देवी, बीडीसी मेंबर हेमा देवी, महाबीर बिष्ट, संदीप कुमार आर्य, गौरी खत्री, मोहन गांववासी, हीरा गढवाली, कृष्णा बिष्ट, हीरा पहाड़ी, हीरा बुग्याली, मनोज पाल, मदन मोहन, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड बोर्ड: 1270 केंद्रों पर फरवरी के दूसरे हफ्ते से शुरू होंगी परीक्षाएं, 146 संवेदनशील केंद्र घोषित
  • Related Posts

    देहरादून: डॉ. कुसुम रानी नैथानी को बाल साहित्य भूषण श्री सम्मान, इस खास कहानी संग्रह के लिए नवाजा गया

    बाल साहित्य के क्षेत्र में लंबे समय से लेखन कर रहीं डॉ. कुसुम रानी नैथानी को लता भिल्ला स्मृति ‘बाल साहित्य भूषण श्री सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें…

    नई टिहरी: गजब हाल, छात्राओं को बांटने के लिए भेज दीं एक्सपायरी आयरन की गोलियां, डीएम ने बैठाई जांच

    राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी में छात्राओं को वितरण के लिए भेजी गई आयरन की गोलियां एक्सपायरी निकलीं। जनता दरबार में मामला उठने पर डीएम नीतिका खंडेलवाल ने नाराजगी जताते…