एनएचएआई: सड़क गुणवत्ता सुधारने की बड़ी पहल, 23 राज्यों में सड़कों की हालत जांचने के लिए उतारे जाएंगे सर्वे वाहन

रकारी संस्था नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया  (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) (एनएचएआई) ने एक नई तकनीकी पहल की घोषणा की है। अब एनएचएआई 23 राज्यों में नेटवर्क सर्वे व्हीकल्स (NSV) तैनात करेगा, जो लगभग 20,933 किलोमीटर लंबी नेशनल हाईवे सड़कों की सड़क की स्थिति और सड़क से जुड़ा डाटा (रोड इन्वेंट्री) इकट्ठा करेंगे। इसका मकसद है हाईवे पर सफर को और बेहतर और सुरक्षित बनाना।

 

कैसे काम करेंगे ये सर्वे वाहन
ये NSV वाहन सड़कों की सतह की गुणवत्ता, टूट-फूट, गड्ढों और अन्य तकनीकी खामियों को रिकॉर्ड करेंगे। एनएचएआईI के मुताबिक, इस डाटा के आधार पर सड़क की खामियों की पहचान की जाएगी, जिससे समय रहते मरम्मत और सुधार के कदम उठाए जा सकें।

AI पोर्टल पर अपलोड होगा सारा डाटा
सर्वे से जुटाया गया पूरा डाटा एनएचएआई के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित पोर्टल Data Lake (डाटा लेक) पर अपलोड किया जाएगा। यहां एनएचएआई के विशेषज्ञों की टीम इस डाटा का विश्लेषण करेगी, ताकि इसे ज्ञान और उपयोगी नीतिगत कदमों में बदला जा सके।

भविष्य के लिए सुरक्षित रहेगा डाटा
सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, ये डाटा तय समयांतराल पर इकट्ठा किया जाएगा और रोड एसेट मैनेजमेंट सिस्टम में सुरक्षित रखा जाएगा। इससे भविष्य में तकनीकी कामों के लिए सड़क की स्थिति से जुड़ा ऐतिहासिक डाटा इस्तेमाल किया जा सकेगा।

हर 6 महीने में होगा सर्वे
एनएचएआई ने बताया कि यह सर्वे 2-लेन, 4-लेन, 6-लेन और 8-लेन वाले सभी प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू होने से पहले किया जाएगा और उसके बाद हर छह महीने में दोबारा सर्वे होगा। ताकि सड़क की स्थिति की लगातार निगरानी की जा सके।

और पढ़े  नगालैंड: तुएनसांग में 3 दिन में 10 लोगों की मौत से हड़कंप, राज्यव्यापी चेतावनी जारी, पुलिस और क्या बोली?

योग्य कंपनियों से मांगी गई बोली
इस प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए एनएचएआई ने योग्य कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित की हैं, जो सर्वे, डाटा प्रोसेसिंग और विश्लेषण का काम संभालेंगी।
  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…