Weather: दिल्ली-NCR, यूपी समेत 21 राज्यों में आज बारिश और आंधी का अलर्ट, कई जगह बिजली गिरने की चेतावनी।

Spread the love

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों सहित देश के 21 राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। कई क्षेत्रों में बिजली गिरने और आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और अगले 2 से 3 दिनों में महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश तथा पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में इसकी प्रगति और तेज हो सकती है।

 

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मिलेगी राहत

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने मेरठ, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

बिहार और झारखंड में 11 जून तक बारिश के आसार

आईएमडी के अनुसार बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 11 जून तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है। बिहार में आज 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 7 और 8 जून को भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

और पढ़े  नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

 

राजस्थान और मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम

राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को बारिश की संभावना है। राजस्थान के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में धूलभरी आंधी चल सकती है। मौसम विभाग ने किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

उत्तराखंड और हिमाचल में ओलावृष्टि की संभावना

पर्वतीय राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

 

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है।

 

दक्षिण भारत में मानसून की सक्रियता बढ़ी

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

मौसम विभाग की सलाह

आंधी-तूफान के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों। बिजली चमकने पर सुरक्षित स्थान पर शरण लें। किसानों को मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं और भारी बारिश की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचें।


Spread the love
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love