Gold Price: सोना-चांदी में दिवाली के बाद भारी गिरावट, सोना 5677 रुपये तो चांदी ₹25599 सस्ती हुई

Spread the love

दिवाली के बाद सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना 22 अक्तूबर को 24 कैरेट सोने का दाम 3,726 रुपये घटकर 1,23,907 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी के दाम आज 10,549 रुपये घटकर 1,52,501 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। बता दें कि सोना अपने ऑल टाइम हाई से 5,677 रुपए और चांदी भी रिकॉर्ड हाई से 25,599 रुपए सस्ती हो गई है।

 

अगस्त 2020 के बाद सोने में सबसे बड़ी गिरावट 

एक समाचार एजेंसी के अनुसार मंगलवार को सोने में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जो पांच साल में एक ही दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट रही। यह अगस्त 2020 के बाद की सोने में सबसे बड़ी गिरावट है। ज्वेलर्स का कहना है, ग्राहक कीमतों में आई गिरावट का फायदा उठा रहे हैं। उम्मीद है कि इस दौरान आभूषण की बिक्री में 10 से 15 प्रतिशत बढ़ सकती है।

शादी ब्याह के लिए खरीदारी

इस बीच सोने और चांदी के कीमतों में गिरावट आने से सोने की खरीदारी एक बार फिर देखने को मिल रही है। आगामी शादी ब्याह के मौसम के लिए लोगों ने इस गिरावट का फायदा उठाया है। कोठारी बद्रर्स के एम कोठारी कहते हैं कि घरेलू बाजार में सोने और चांदी की सप्लाई लंदन बैंक से होती है। यह धनतेरस और दिवाली से पहले थोड़ी रुक गई थी, जिसकी वजह से सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि देखी गई। लेकिन अब सप्लाई सामान्य हो गई है, जिसकी वजह से कीमतों में गिरावट भी आई है। इसके बाद शादी ब्याह को लेकर आभूषण की खरीदारी बाजारों में हो रही। कोठारी कहते हैं, ग्राहक कीमतों में आई गिरावट का फायदा उठा रहे हैं। उम्मीद है कि इस दौरान आभूषण की बिक्री में 10 से 15 प्रतिशत बढ़ सकती है।

दिवाली के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आने के कारण

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी का कहना है कि घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में 132,294 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने उच्च स्तर से घटकर 123,3907 रुपये प्रति 10 ग्राम आ गई, जो कि 4,000 यानी 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। सोने की कीमतों में हालिया गिरावट बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों द्वारा की गई मुनाफावसूली के बाद आई है। कमोडिटी रिपोर्ट बताती हैं इस साल सोने ने लगभग 60 प्रतिशत का रिटर्न का दिया है, जो कि अन्य रिटर्न से कही अधिक है। इसके अलावा अमेरिका और चीन व्यापार संबंध में सुधार के संकेत, साथ ही भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में सकारात्मकता के संकेत की वजह से सोने की कीमतों गिरावट आई है।

और पढ़े  बंगाल में TMC नेता पर हमला: FIR में धोखाधड़ी, जबरन वसूली और धमकी जैसे आरोप, अदालत ने 14 दिन की हिरासत में भेजा

सोने में लंबी अवधिक में तेजी आ सकती है

जानकार कहते हैं, मौजूदा समय को देखते हुए लगता है कि अगर फेडरल रिजर्व की आगामी ब्याज दरों में कटौती करती है, भू-राजनीतिक जोखिम एक बार फिर से बढ़ते हैं, तो सोने में दोबारा तेजी आ सकती है, इसलिए गिरावट पर शादी ब्याह के लिए खरीदारी का अच्छा अवसर है। वहीं निवेशकों को एक अनुशासित दृष्टिकोण के साथ अपने निवेशक पोर्टफोलियों में विविधता लाने की जरूरत है।


Spread the love
  • Related Posts

    तेलंगाना के सूर्यापेट में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत,कई लोग घायल, 43 यात्री थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveतेलंगाना के सूर्यापेट में सुबह करीब 5:20 बजे एक प्राइवेट ट्रैवल बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य…


    Spread the love

    आज से प्याज और चीनी की खुदरा कीमतें घटने के आसार,55 रुपये प्रति किलो हुई चीनी

    Spread the love

    Spread the loveचीनी के आयात की अनुमति और सट्टेबाजी व जमाखोरी पर सरकार के अंकुश का असर अब दिखने लगा है। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया कि चीनी की…


    Spread the love