भारतीय महिला टीम: 1973 से लेकर अब तक महिला वनडे विश्वकप जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट, भारत पहली बार हुआ शुमार

 

भारत की ऐतिहासिक जीत के साथ महिला वनडे विश्व कप 2025 का समापन हो गया है। रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने यह मुकाबला 52 रन से जीत लिया और पहली बार महिला टीम वनडे विश्व कप का खिताब जीतने में कामयाब रही।

 

ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सात बार जीता खिताब
ऑस्ट्रेलिया की टीम सर्वाधिक बार महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम है। साल 1973 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 13 बार विश्व कप खेले जा चुके हैं। इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सात बार खिताब अपने नाम किया है। इंग्लैंड की टीम दूसरे स्थान पर है, जिसने चार बार ट्रॉफी जीती है। वहीं, न्यूजीलैंड ने एक बार विश्व कप अपने नाम किया है। अब इस सूची में भारतीय महिला टीम का भी नाम जुड़ गया है, जिसने पहली बार वनडे विश्वकप की ट्रॉफी अपने नाम की है।

 

भारतीय महिला टीम: 1973 से लेकर अब तक महिला वनडे विश्वकप जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट, भारत पहली बार हुआ शुमार

 

महिला क्रिकेट को मिला नया विश्व चैंपियन
भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। 2005 में बेटियों के चैंपियन बनने का सपना ऑस्ट्रेलिया ने और 2017 में इंग्लैंड ने तोड़ दिया था। लेकिन इस बार बेटियों ने हार नहीं मानी और दक्षिण अफ्रीका से अंत तक लड़ते हुए न सिर्फ मुकाबला जीता बल्कि खिताब भी अपने नाम कर लिया।

और पढ़े  2026 एशियन गेम्स- एशियाई खेलों में आज दो घंटे में 2 स्वर्ण, प्रणवी ने गोल्फ में दिलाया सोना
  • Related Posts

    हरमनप्रीत ने दिया झटका: छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, आगे खेलने के सवाल पर क्यों कहा- खून-पसीना सब दिया…?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंगलवार को भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का एलान किया।…

    एशियन गेम्स 2026 का समापन: कतर को सौंपी गई मेजबानी, भारत ने चौथे स्थान पर रहकर समाप्त किया अभियान

    आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन समारोह समाप्त हो चुका है। नागोया में हो रहे इस समारोह के साथ 16 दिन तक चले एशियाई खेलों का आधिकारिक रूप से समापन हो…