IND W vs SA W फाइनल मुकाबला: अब 3 बजे होगा टॉस, बारिश के कारण हो रही देरी, गायिका सुनिधि चौहान पहुंचीं स्टेडियम

आज महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं। मुकाबला दिलचस्प रहने की उम्मीद है। मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण टॉस में देरी हुई है। अंपायर्स के फैसले के बाद टॉस 3 बजे होगा जबकि मैच की पहली गेंद 3:30 बजे फेंकी जाएगी।

 

 

सुनिधि चौहान पहुंची स्टेडियम

हिंदी फिल्मी सिनेमा की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान भी डीवाई पाटिल स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। वह आज खिताबी मुकाबले से पहले अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी।

IND W vs SA W Live Score: टॉस में देरी

बारिश के कारण टॉस में देरी हुई है। अंपायर्स ने स्थिति का जायजा लेने के बाद फैसला किया है कि टॉस 2: 30 बजे नहीं 3 बजे होगा जबकि मुकाबला 3:30 बजे से खेला जाएगा।

और पढ़े  एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त: पिछली बार की तुलना में कैसा रहा प्रदर्शन? इस बार जीते कुल 85 पदक
  • Related Posts

    हरमनप्रीत ने दिया झटका: छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, आगे खेलने के सवाल पर क्यों कहा- खून-पसीना सब दिया…?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंगलवार को भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का एलान किया।…

    एशियन गेम्स 2026 का समापन: कतर को सौंपी गई मेजबानी, भारत ने चौथे स्थान पर रहकर समाप्त किया अभियान

    आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन समारोह समाप्त हो चुका है। नागोया में हो रहे इस समारोह के साथ 16 दिन तक चले एशियाई खेलों का आधिकारिक रूप से समापन हो…