IND W vs SA W फाइनल- आज इतिहास रचे जाने की उम्मीद, महिला टीम को देशभर से इस तरह मिल रहीं शुभकामनाएं

जिस मुकाबले का देश को इतने दिनों से इंतजार था, वो क्षण अब आ चुका है। आज ही नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिला विश्व कप का फाइनल मैच खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के सामने होगी भारतीय टीम। वही भारतीय टीम, जिसने तीसरी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचकर न सिर्फ उम्मीदें बढ़ा दी हैं, बल्कि देश की बेटियों के इस संघर्ष और संकल्प को नई पहचान दी है।

उस सेमीफाइनल को कौन भूल सकता है, जिसमें भारत के लिए जेमिमा रॉड्रिग्स ने नाबाद शतकीय पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया का विजयी रथ रोकते हुए टीम को फाइनल में पहुंचाया।
अगर आज जीत मिली, तो सिर्फ ट्रॉफी नहीं आएगी, बल्कि भारत की बेटियां इतिहास रच देंगी। उनका जज्बा प्रेरणा की मिसाल बनेगा। आइए, इस गौरवशाली सफर में उनका हौसला बढ़ाएं और दिल से उन्हें शुभकामनाएं दें।
और पढ़े  एशियन गेम्स 2026- जापान में आज एशियाई खेल का समापन समारोह,नीरू ढांडा होंगी ध्‍वजवाहक
  • Related Posts

    हरमनप्रीत ने दिया झटका: छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, आगे खेलने के सवाल पर क्यों कहा- खून-पसीना सब दिया…?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंगलवार को भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का एलान किया।…

    एशियन गेम्स 2026 का समापन: कतर को सौंपी गई मेजबानी, भारत ने चौथे स्थान पर रहकर समाप्त किया अभियान

    आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन समारोह समाप्त हो चुका है। नागोया में हो रहे इस समारोह के साथ 16 दिन तक चले एशियाई खेलों का आधिकारिक रूप से समापन हो…