हेली सेवा शुरू- अब अल्मोड़ा-पंतनगर के बीच हेली सेवा 15 से, लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Spread the love

ल्मोड़ा-पंतनगर का सफर अब आसान होगा। हवाई सेवा प्रदाता कंपनी पवन हंस 15 अप्रैल से अल्मोड़ा-पंतनगर के बीच हवाई सेवा शुरू करने जा रहा है। इससे अल्मोड़ा-पंतगनर की यात्रा सुलभ हो जाएगी। यह सेवा अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड के बीच संचालित हो रही है, जिससे घंटोंं का सफर मिनटों में पूरा होगा।

अल्मोड़ा से पंतनगर सड़क मार्ग से जाने पर करीब पांच से छह घंटे का समय लगता है। जाम लगने पर और भी समय अधिक लगता है। बरसात के सीजन में क्वारब पर मलबा गिरने से सड़क बंद हो जाती है। इस कारण यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों से जाना पड़ता है। ऐसे में लोग समय पर गंतव्य पर नहीं पहुंच पाते हैं। लोगों को अब इस समस्या से राहत मिलने जा रही है। अल्मोड़ा से पंतनगर के बीच 15 अप्रैल से हवाई सेवा शुरू होगी। पवन हंस कंपनी का 13 सीट हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। अल्मोड़ा से 15 मिनट में लोग पंतनगर पहुंच जाएंगे। अनुमानित किराया दो हजार रुपये हैं।

 

हेली सेवा का शेड्यूल
सोमवार, शुक्रवार और शनिवार
सुबह 8:30 बजे देहरादून से उड़ान भरकर 9:25 बजे अल्मोड़ा पहुंचेगा
अल्मोड़ा  से 9:30 बजे उड़ान भरकर 10 बजे पंतनगर पहुंचेगा
पंतनगर से 10:30 बजे उड़ान भरकर 10:53 बजे नैनीताल पहुंचेगा
नैनीताल से 10:58 बजे उड़कर 11:21 बजे  पंतनगर पहुंचेगा
पंतनगर से 11:51 उड़ान भरकर 12:21 बजे अल्मोडा पहुंचेगा
अल्मोड़ा से 12:26 बजे उड़कर 1:21 बजे देहरादून पहुंचेगा

मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार
देहरादून से 8:30 बजे उड़कर 9:25 बजे अल्मोड़ा पहुंचेगा
अल्मोड़ा से 9:30 बजे उड़ान भरकर 10 बजे पंतनगर पहुंचेगा
पंतनगर से 10:30 बजे उड़ान भरकर 11 बजे अल्मोड़ा पहुंचेगा
अल्मोड़ा से 11.05 बजे उड़ान भरकर 12 बजे देहरादून पहुंचेगा

और पढ़े  काशीपुर- एनएच किनारे मिला युवती का शव, पहचान में जुटी पुलिस, फोरेंसिक जांच जारी

पवन हंस हेली कंपनी पहाड़ में यातायात को सुगम बनाने के लिए हेली सेवा का विस्तार कर रही हैं।  कंपनी अब अल्मोड़ा-पंतनगर के बीच नई हेली सेवा शुरू करने जा रहा है। इसकी तैयारियां करीब पूरी हो चुकी हैं। -डीपी आर्या, मैनजर पवन हंस कंपनी


Spread the love
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love