व्यापारियों ने अधिकारियों को कमरे में बनाया बंधक, एडीबी के कार्यों में लापरवाही से नाराज

 

 

बौराड़ी उद्योग व्यापार मंडल ने एडीबी की ओर से कराए जा रहे कार्यों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई। कार्यों में लापरवाही पर अधिकारियों को कमरे में बंधक बनाया। व्यापारियों ने कहा कि एडीबी गैस गोदाम मार्केट में अधूरे पड़े कार्य पूरा होने का दावा कर गुमराह कर रहा है।

उन्होंने कहा कि वहां सभी कार्य पूरा होने के बाद ही बाजार खोला जाएगा। उद्योग व्यापार मंडल ने एडीबी के परियोजना प्रबंधन को दिए ज्ञापन में कहा कि साइट इंजीनियर और ठेकेदार ओपर थियेटर मार्केट में कराए जा रहे विकास कार्यों के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं।

कई बार अवगत कराने के बाद भी कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फर्नीचर मार्केट के मुख्य द्वार पर कार्य पूरा नहीं हुआ है। वहां रैंप और फ्लोरिंग पेंटिंग, लैंड स्केपिंग, बिजली संबंधित, शौचालय, खिड़कियो के फ्रेम, शीशे आदि कार्य पूरा नहीं हुआ है। कहा, कार्य जल्द पूरा किया जाए।

और पढ़े  उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…