ऋषिकेश- शॉर्ट सर्किट से कैफे में लगी आग, दमकल की टीम ट्रैफिक में फंसी, कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई

गर पंचायत तपोवन में एक कैफे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग की लपटों में फ्रीज, तीन कर्मीशल और दो घरेलू सिलिंडर समेत कई सामान जलकर राख हो गए। आग की सूचना  दमकल टीम को दी गई थी। लेकिन वीकेंड पर वाहनों का दबाव होने के कारण राहत बचाव की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। इस दौरान पास के एक होटल में समरसिवेल से आग को बुझाने का प्रयास किया गया।

कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया गया। उसके बाद दमकल टीम का वाहन भी पहुंचा। थाना मुनि की रेती पुलिस ने बताया कि यह कैफे किराए पर संचालित किया हुआ था। कैफे बंद था, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

और पढ़े  देहरादून: माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले पर्वतारोही रियांश और प्रिशा पहुंचे दून, CM से मिले
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…