हल्द्वानी / नैनीताल- हाईकोर्ट ने लगाई हल्द्वानी में ट्रांसपोर्ट नगर के पास बने लजीज बार और रेस्टोरेंट के लाइसेंस नवीनीकरण पर रोक

Spread the love

मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। हल्द्वानी निवासी सुरेश चंद्र गोयल ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि नियमों की अनदेखी और गलत तथ्य पेश कर रिहायशी क्षेत्र में बार खोला गया है। इससे क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। याचिकाकर्ता का कहना था कि इस संबंध में पूर्व में भी डीएम और आबकारी विभाग में शिकायत की गई थी। जांच में रिहायशी क्षेत्र में बार होना पाया गया था। इसके बावजूद आबकारी विभाग ने बार लाइसेंस का नवीनीकरण कर दिया। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने लजीज बार और रेस्टोरेंट के लाइसेंस के नवीनीकरण पर रोक लगा दी है। संवाद


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- देर रात से भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित, होटलों में फंसे रहे पर्यटक
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *