अंकिता हत्याकांड : भाजपा ने किया आरोपी पुलकित के पिता व भाई को पार्टी से निष्कासित, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की कार्यवाही

ऋषिकेश के अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपी पुलकित आर्य के पिता भाजपा नेता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्यो को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। युवती का शव शनिवार सुबह बरामद हो गया है। इस बीच हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने भाजपा विधायक रेनू बिष्ट की कार पर हमला कर दिया। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा ने अंकिता हत्याकांड में पुलकित आर्य की गिरफ्तारी के बाद पुलकित के पिता विनोद आर्य और उनके पुत्र डॉ. अंकित आर्य को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अंकित आर्य को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। प्रमुख सचिव एल फैनई ने इसका आदेश जारी कर दिया है। अंकिता हत्याकांड में प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित लोगों ने भाजपा विधायक रेनू बिष्ट के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनकी कार पर हमला कर दिया। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। आक्रोशित लोगों ने रिजॉर्ट में भी आग लगा दी। इससे पहले रिजॉर्ट में कार्रवाई करते हुए सीएम धामी के निर्देश पर बुलडोजर चलवा दिया गया था।

और पढ़े  2027 कुंभ- एआई और सर्विलांस से होगी निगरानी: 32 सेक्टर में बंटेगा मेला क्षेत्र, होंगे 10 स्नान पर्व
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…