हल्द्वानी:शादी के बाद खुला आपराधिक रिकॉर्ड…फिर शुरू हुआ दहेज का तांडव, गर्भवती महिला को दी कीटनाशक

Spread the love

 

ल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा के आजाद नगर निवासी महिला के साथ दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। गर्भवती को तीन तलाक के लिए धमकाने के साथ कीटनाशक पिलाकर जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले में पति सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

लाइन नंबर चार की रहने वाली बशीरत जहां ने बनभूलपुरा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि जून 2024 में उसका निकाह जुनैद खान निवासी दरऊ, किच्छा, ऊधमसिंह नगर से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद पति के नशा करने से वह परेशान थी। शादी के बाद जुनैद के आपराधिक प्रवृत्ति के होने का पता चला। शादी के बाद से पति, ससुर, सास, दो ननद, बहनोई और जेठ कम दहेज का ताना मारते थे। ससुरालियों की ओर से कार की मांग की जा रही थी। इसके लिए खाना भी नहीं दिया जाता था।

 

वह गर्भवती है और 10 सितंबर को पति ने खर्च उठाने से इन्कार कर दिया। इस पर वह अपने मायके आ गई। फिर 16 सितंबर को दो लाख रुपये मांगे गए। जब मना किया तो तीन तलाक की धमकी दी। इस पर बशीरत ससुराल चली गई। आरोप है कि वहां उसे पीटा गया और कीटनाशक पिलाने का प्रयास हुआ। पुलिस में शिकायत करने पर मायके भेज दिया गया।

बनभूलपुरा के एसओ सुशील जोशी ने कहा कि इस मामले में जांच के बाद पति जुनैद, ससुर नयाब खान, सास रफतजहां के अलावा जुनैद की बहन सुमायला और बहनोई आदिल के साथ ही दूसरी बहन इरम और बड़े भाई रूमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  देहरादून- कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचीं शैलजा, BJP सरकार पर जड़े कई आरोप

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love