थलीसैण:कन्या जन्मोत्सव: बेटी सम्मान और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का पर्व

 

 

 महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरक पहल के तहत विकासखण्ड थलीसैंण के आंगनबाड़ी केंद्र बग्वाड़ी में “बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवजात बालिकाओं के जन्म को सम्मानित करना, समाज में बेटियों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच को मजबूत बनाना रहा।
बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा नेगी द्वारा दो नवजात बालिकाओं को बेबी किट एवं महालक्ष्मी किट भेंट की गयीं तथा अभिभावकों के साथ संवाद कर मातृ वंदना योजना, नंदा गौरा योजना सहित विभिन्न महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।
परियोजना अधिकारी ने कहा कि हर बेटी अपने साथ नई उम्मीद, नई रोशनी और उज्ज्वल भविष्य का संदेश लेकर आती है। उसके जन्म को उत्सव की तरह मनाना हमारे समाज को नयी दिशा देने का महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के दौरान नवजात बालिकाओं के परिवारों का सम्मान किया गया तथा उपस्थित माताओं को पोषण, टीकाकरण, स्वास्थ्य, सुरक्षा और बेटियों की शिक्षा के महत्व पर जागरुक किया गया।
‘कन्या जन्मोत्सव’ के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बेटियाँ केवल परिवार की शान नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उनके जन्म का उत्सव मनाना एक नयी सामाजिक चेतना और सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत है।
कार्यक्रम में सुपरवाइज़र बबीता चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियाँ तथा केंद्र में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

और पढ़े  देहरादून क्राइम: घर से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला, गले में मिले चाकू के निशान, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…