अल्मोड़ा- कई साल से पुस्तकालाध्यक्ष के बिना चल रहा जिला पुस्तकालय, अभी ये संभाल रहे जिम्मेदारी

Spread the love

राजकीय जिला पुस्तकालय अल्मोड़ा कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। करीब 25 वर्षों से पुस्तकालयाध्यक्ष सहित तीन पदों पर कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो सकी है। कर्मचारियों की तैनाती नहीं होने से नियमित पाठकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सन् 1960 के दशक में अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में राजकीय जिला पुस्तकालय की स्थापना हुई थी। तब पुस्तकालय में मानकों के अनुसार एक पुस्तकालयाध्यक्ष, एक कनिष्ठ सहायक और दो पद परिचारक के पद स्वीकृत किए गए। वर्तमान में प्रतिदिन पुस्तकालय में करीब 100 से 150 पाठक पहुंच रहे हैं। पुस्तकालय एक कनिष्ठ सहायक के भरोसे चल रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार इस पुस्तकालय में करीब 25 साल से पुस्तकालयाध्यक्ष और परिचारक के दो पद रिक्त चल रहे हैं। इसका सीधा असर पुस्तकालय के नियमित पाठकों और पुस्तकालय में आने वाले पुस्तकों के रखरखाव पर पड़ रहा है। संवाद

पुस्तकालय में हैं 40,000 से अधिक किताबें
जिला पुस्तकालय में वर्तमान में करीब 40,000 से अधिक किताबें हैं। कर्मचारियों की कमी से किताबों को सीधा नुकसान हो सकता है। पुस्तकालय में किताबों के रख-रखाव, निगरानी और मरम्मत ठीक से नहीं हो पा रही है। किताबों के कलेक्शन अव्यवस्थित होने से किताबों के खोने और खराब होने का खतरा है।

जिला पुस्तकालय में पाठकों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। पढ़ाई के लिए पाठकों को वाई-फाई सुविधा दी जा रही है। रिक्त पदों की सूचना शिक्षा निदेशालय व शासन को भेजी गई है। – चंदन सिंह बिष्ट, सीईओ अल्मोड़ा


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास
  • Related Posts

    नैनीताल / भवाली: दुष्कर्म के आरोपी नरेश पांडे की जमानत अर्जी खारिज, पॉक्सो कोर्ट ने चिकित्सा साक्ष्यों को माना अहम

    Spread the love

    Spread the loveनाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण के आरोपी भवाली निवासी व्यापारी नेता नरेश पांडे को शुक्रवार को जिला कोर्ट से राहत नहीं मिली। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो (एफटीएससी) एवं अपर जिला…


    Spread the love

    हल्द्वानी- शराबी का बेस अस्पताल में तांडव…महिलाओं की लाइन में घुसा, गालियां दी, मची अफरातफरी

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी बेस अस्पताल में शुक्रवार को एक युवक शराब के नशे में धुत होकर दवा लेने पहुंच गया और महिलाओं की लाइन में घुसने लगा। इससे वहां अफरातफरी का…


    Spread the love