सोशल मीडिया पर दिल्लगी करनी कहीं पड़ न जाए भारी, युवतियों की मदद से ऐसे हनीट्रैप में फंसा रहे साइबर ठग

 

 

सोशल मीडिया की दिल्लगी लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है। साइबर ठग युवतियों की मदद से लोगों को हनीट्रैप में फंसा कर उनके खाते खाली कर रहे हैं। ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे के लालच के साथ ही प्रेमपाश और फिर ब्लैकमेलिंग का सहारा लिया जा रहा है। युवा ही नहीं बल्कि अधेड़ उम्र के व्यक्ति भी साइबर ठगों के जाल में फंसकर अपनी जमा पूंजी लुटा रहे हैं। इनमें से कुछ मामले जहां पुलिस तक पहुंच रहे हैं। वहीं, कई ऐसे भी मामले हैं जिनमें लोकलाज और बदनामी से बचने के लिए लुटने के बावजूद ठगी के शिकार व्यक्ति पुलिस के पास नहीं जा रहे।

 

 

इन बातों का रखें ध्यान
-अनजान लोगों से मित्रता में सावधानी बरतें।

-अनजान लोगों के कहने पर निवेश न करें।

-अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

-चैटिंग और वीडियो कॉलिंग के दौरान मर्यादित व्यवहार करें।

-किसी ग्रुप में शामिल होने से पहले जानकारी करें।

-निवेश पर अधिक मुनाफे के लालच में न आएं।

-ब्लैकमेलिंग के मामले में पैसे देने से इन्कार करें।

-ठगी या ब्लैकमेलिंग होने पर तत्काल पुलिस की मदद लें।

ये मामले आए

मामला 1 – लक्सर क्षेत्र निवासी दो युवकों को कथित तौर पर पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही युवती ने हनीट्रैप में फंसाकर साइबर ठगी के नेटवर्क में शामिल कर लिया। इसके बाद उनसे बैंक खातों में ठगी की डेढ़ करोड़ से अधिक का लेनदेन कराया। दोनों युवकों को सलाखों के पीछे जाना पड़ा।

मामला 2 – लक्सर निवासी एक सेवानिवृत्त शिक्षक से सोशल मीडिया पर जान पहचान बढ़ाने के बाद युवती ने उन्हें अपने प्रेमपाश में उलझा लिया। इसके बाद युवती ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश कराकर 7 लाख से अधिक की रकम हड़प ली।

और पढ़े  देहरादून: CM धामी की प्रेसकांफ्रेंस, कांग्रेस पर हमला, बोले- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान चलाएगी BJP

मामला 3 – लक्सर निवासी युवक से एक युवती ने पहले सोशल मीडिया पर जान पहचान की। इसके बाद उसे प्रेम जाल में फंसाकर मिलने आने का झांसा दिया। बाद में युवती ने युवक को ऑनलाइन ट्रेडिंग में पार्टनर बनाकर निवेश कराने के नाम पर 10 लाख से अधिक की रकम ठग ली।

मामला 4 – स्थानीय व्यापारी से सोशल मीडिया पर पहचान बढ़ाकर युवती ने उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर व्यापारी से 50 हजार से अधिक की रकम वसूल ली। मोबाइल और सिमकार्ड बदलकर किसी तरह व्यापारी ने अपना पीछा छुड़ाया।

जान व्यक्ति के कहने पर निवेश करने में सावधानी बरतनी चाहिए। – राजीव रौथाण, प्रभारी निरीक्षक, लक्सर कोतवाली

  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…