इंडिया ब्लॉक मंगलवार को संसद से चुनाव आयोग के तक मार्च करेगा। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रहा है। अब यह कुछ दिन से चुनाव आयोग्य को निशाना साध रहे हैं। इन्होंने सेना, ईवीएम, हिंदुओं को निशाना बनाया। दरअसल, कांग्रेस राहुल गांधी को लॉन्च करने में असफल रही।
संबित पात्रा ने कहा, ‘समय-समय पर भारतीय सेना, भारत के सुप्रीम कोर्ट, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL), भारतीय हिंदुओं और ईवीएम पर हमले किए गए हैं। पिछले कई हफ्तों और महीनों से चुनाव आयोग पर भी हमले हो रहे हैं। हमें लगता है कि चुनाव आयोग का इस्तेमाल करके कांग्रेस आज भी अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश करेगी।
‘हमारी मदद ज्ञानेश जी नहीं, बल्कि गणेश जी कर रहे’
उन्होंने आगे कहा कि हमारी मदद ज्ञानेश जी नहीं, बल्कि गणेश जी कर रहे हैं। भाजपा की मदद बुद्धि, ज्ञान और समझ के देवता गणेश जी कर रहे हैं, न कि ज्ञानेश जी। भारत के लोगों में बुद्धि, ज्ञान और समझ है। वे जानते हैं कि उन्हें परिवारवाद, भ्रष्टाचार और आतंकवादियों का साथ देने वालों को वोट नहीं देना है। ऐसे लोग जो कैप्टन स्मित के लिए एक ट्वीट तक नहीं कर सकते। वे जानते हैं कि उन्हें उसे वोट देना है जो कहता है, ‘मैं देश नहीं झुकने दूंगा’।’
विपक्षी का मार्च प्रदर्शन
बता दें कि विपक्षी नेता और सांसद राष्ट्रीय राजधानी में भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के मुख्यालय ‘निर्वाचन सदन’ तक मार्च करने वाले हैं। यह मार्च ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (एसआईआर) प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर उनके चल रहे विरोध प्रदर्शन का हिस्सा है।






