हल्द्वानी: होटलों में शराब परोसने और अवैध शराब बेचने पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कसी कमर |

हल्द्वानी: होटलों में शराब परोसने और अवैध शराब बेचने पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कसी कमर |

शहर की मंडी में अवैध शराब बेचने और यहां स्थित तमाम होटलों, रेस्त्राओं में शराब परोसने की खबर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कमर कसी और लाव लश्कर के साथ मंडी में ऐसे ठिकानों पर छापे मारी करते हुए बड़ी संख्या में अवैध शराब पकड़ी..इधर उनकी इस कार्रवाई से एक तरफ शराब माफियाओं में खलबली मच गई तो दूसरी ओर उनकी इस कार्रवाई से कई लोग खुश नजर आए । आपको बता दें कि जैसे ही मंडी क्षेत्र में छापेमारी अभियान शुरू हुआ बात आग की तरह फैल गई, कई लोग दुकान बंद कर नौ दौ ग्यारह हो गए।<strong>हल्द्वानी: होटलों में शराब परोसने और अवैध शराब बेचने पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कसी कमर |</strong>

<strong>हल्द्वानी: होटलों में शराब परोसने और अवैध शराब बेचने पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कसी कमर |</strong>
फिलहाल जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह के कड़े निर्देश हैं कि शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी की जाए और अवैध शराब परोसने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि अभियान अभी क्रियाशला रोड रामपुर रोड बरसाती नहर,ट्रांस्पोर्ट नगर, मुखानी,ऊंचापुल सहित तमाम इलाकों में बराबर चलाया जाएगा, सड़क किनारे पीने और पिलाने वाले ठेलों और फड़ खोखों वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा बहरहाल आज हुई इस कार्रवाई में टीम ने 112 गुलाब क्वार्टर, 9 गुलाब हाफ व 18 8PM क्वार्टर शराब की बोतलें बरामद कीं हैं। इधर फरार आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
<strong>हल्द्वानी: होटलों में शराब परोसने और अवैध शराब बेचने पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कसी कमर |</strong>
बाइट – ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट

और पढ़े  देहरादून: दिल्ली में एक नवंबर को कांग्रेस की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली, अजय कुमार ने वोट कटने का लगाया आरोप
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…