देहरादून- भाजपा नेता की हत्या: सांप्रदायिक हिंसा भड़की, घरों में लगाई आग, पथराव-बुलडोजर और हाईवे जाम, जानें क्या-क्या हुआ?

हसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता की हत्या के बाद रविवार को सांप्रदायिक हिंसा और भड़क गई। आक्रोशित लोगों ने हत्यारोपियों के दो घरों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद गांव से भागी भीड़ ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया जहां करीब आधे घंटे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक चली।

इसके बाद शाम को फिर पत्थर बिछाकर हाईवे जाम कर दिया। तनाव को देखते हुए दून-पांवटा साहिब हाईवे पर शाम को आईटीबीपी को तैनात कर दिया। शाम को प्रशासन ने हत्यारोपियों का घर पूरी तरह जमींदोज दिया। इससे पहले दोपहर में दो दुकानें ढहाईं थीं।

बैरागीवाला गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर शनिवार शाम दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। मुस्लिम समुदाय के करीब 40 लोगों ने भाजपा नेता विनोद और उसके भाइयों अशोक व राजेश पर हमला कर दिया।

 

मौत की खबर से क्षेत्र में भारी आक्रोश
आरोप है कि विनोद के सिर पर अमन समेत कई लोगों ने हथौड़े से वार कर दिया इससे उसकी मौत हो गई। अशोक और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। भाजपा नेता की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया।

 

पथराव के बाद हुआ लाठीचार्ज
रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और हिंदू संगठनों से जुड़े लोग गांव में जुट गए। इस दौरान कुछ लोगों ने हत्यारोपियों के दो घरों में आग लगा दी। हालात पर नियंत्रण पाने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद गांव से भागे प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की, लेकिन वहां भी पुलिस ने बलपूर्वक सभी को हटा दिया। घटना के बाद प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाया।

और पढ़े  रुड़की: खतरे से एक घंटे पहले मिलेगा अलर्ट, चमोली में ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए स्वदेशी तकनीक तैयार

 

हत्यारोपियों के घर और दुकानों पर चला बुलडोजर
डीएम के आदेश पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हत्यारोपियों के घर और दुकानों में बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान हत्यारोपियों का घर और दो दुकानों को पूरी तरह गिरा दिया गया। गांव से बाहर आम के बगीचों से लेकर गांव की गलियों तक पुलिस टीमें चप्पे-चप्पे पर तैनात रहीं। पुलिस और आईटीबीपी ने गांव में फ्लैगमार्च किया।

 

12 नामजद समेत 40 के खिलाफ मामला दर्ज, चार गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में 12 नामजद आरोपियों समेत चालीस लोगों के खिलाफ हत्या, दंगा करने और हत्या के प्रयास के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार होने वालों में रज्जाक, सलमान, जावेद और शहबाज हैं।  

 

परिजन बोले- ऐसी कार्रवाई हो कि नजीर बने
विवाद में मारे गए विनोद के परिजनों ने शव का पंचनामा भरवाने से इन्कार कर दिया। वह पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। विनोद की मां दयावती ने कहा कि उनके बेटे की हत्या करने वालों के खिलाफ इतनी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए कि नजीर बने।

Dehradun BJP leader Murder Communal violence houses set on fire stone-pelting, bulldozers Know All Updates

सिंचाई के पानी के लिए हुए विवाद में विनोद की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शांति व्यवस्था बनाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस मामले में नियमानुसार सख्त कार्रवाई कर रही है।
– प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, देहरादून।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…