देहरादून-CM धामी- उत्तराखंड में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, सख्त कार्रवाई होगी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की शांति व सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की जिहादी और हिंसक मानसिकता को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में कोई भी कानून अपने हाथ में लेगा या अपराध करेगा तो प्रशासन कानून के तहत ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा। देहरादून जिले के सहसपुर में हुई घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है, जो लोग कानून को चुनौती देने का दुस्साहस करेंगे, उन्हें ऐसा दंड मिलेगा कि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले हजार बार सोचेगा। प्रशासन घटना से जुड़े हर पहलु की जांच कर रहा है, मामले में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।

और पढ़े  काठगोदाम-लालकुआं बाईपास के लिए 6 माह में होंगे टेंडर, डीपीआर बनाने का काम शुरू किया
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…