देहरादून- आरोपी का खुलासा: निहंगों पर कार्रवाई से था नाराज, सभी पुलिस थानों को डे डाली बम से उड़ाने की धमकी

त्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गिरफ्तार आरोपी जसप्रीत सिंह ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में स्थानीय युवकों और निहंगों के बीच हुए विवाद तथा उसके बाद पुलिस की कार्रवाई से नाराज था।

पूछताछ में उसने बताया कि घटना से जुड़ी सोशल मीडिया रील और पोस्ट देखने के बाद उसके मन में आक्रोश पैदा हुआ। इसी गुस्से में उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी जसप्रीत डेविल से 25 जून को उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों में बम विस्फोट करने की धमकी भरी टिप्पणी पोस्ट कर दी। उसका उद्देश्य लोगों में भय और आतंक का माहौल बनाना तथा उत्तराखंड पुलिस को चुनौती देना था।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी की इस हरकत को गंभीरता से लेते हुए साइबर तकनीक की मदद से उसकी पहचान कर गिरफ्तारी की गई। बरामद मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि धमकी भरी पोस्ट के पीछे कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क तो शामिल नहीं था।

सोशल मीडिया की हर गतिविधि का रिकॉर्ड

पुलिस ने आम नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की धमकी, अफवाह या आतंक फैलाने वाली पोस्ट करना गंभीर अपराध है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर की गई हर गतिविधि का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है और आधुनिक साइबर तकनीक के जरिये ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  हल्द्वानी से गूंजा मिशन-2027 का शंखनाद: चुनावी मोड में भाजपा, नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…