लालकुआं- बिंदुखत्ता में तटबंध की मांग को लेकर काग्रेंस ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

लालकुआं- बिंदुखत्ता में तटबंध की मांग को लेकर काग्रेंस ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

संवाददाता- सुनील कुमार

लालकुआं गौलानदी किनारे बसे बिंदुखत्ता क्षेत्र के रावत नगर, श्रीलंका टापू आदि तटवर्ती क्षेत्रो में तटबंध बनाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है इस संदर्भ में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिंदुखत्ता ने तहसील कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है दिए गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने उल्लेख किया है कि मानसून का आगाज होने वाला है ऐसे में तटबंधों के अभाव में गोला नदी विगत वर्षों की भांति भारी तबाही मचा सकती है जिससे गोला के तटवर्ती इलाकों के बाशिंदों में भय एवं दहशत का माहौल व्याप्त है।<strong>लालकुआं- बिंदुखत्ता में तटबंध की मांग को लेकर काग्रेंस ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन।</strong>
उन्होने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के मंत्री यतीश्वरानंद ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित विभाग को बॉल फेंसिंग तथा तटबंध बनाए जाने के आदेश दिए थे जिस पर अब तक अमल नहीं हो पाया है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने क्षेत्र के रावत नगर श्रीलंका टापू तथा अन्य स्थानों पर जहां बाढ़ का खतरा ज्यादा रहता है अविलंब तटबंध बनाए जाने की मांग की है।
इधर ज्ञपान देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्कर दानू, गिरधर बम ,महामंत्री प्रदीप बथ्याल ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा ,भुवन पांडे, उमेद राम ,लक्ष्मण धपोला, राजपाल ,रमेश कुमार, प्रमोद कॉलोनी ,विमला जोशी, हरीश सुयाल, छात्रसंघ अध्यक्ष विजय सामंत आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  हरिद्वार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन पहुंचे डाम कोठी, कुंभ मेला कार्यों का करेंगे निरीक्षण
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…