बाराबंकी- दुष्कर्म पीड़िता को चौकी में बैठाकर आरोपियों को कुर्सी पेश करने वाले चौकी इंचार्ज सस्पेंड,एसओ लाइन हाजिर

बाराबंकी- दुष्कर्म पीड़िता को चौकी में बैठाकर आरोपियों को कुर्सी पेश करने वाले चौकी इंचार्ज सस्पेंड,एसओ लाइन हाजिर

किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में उचित कार्रवाई करने के बजाय पुलिसकर्मियों ने संवेदनहीनता की हदें पार कर दीं। पीड़िता के मामा के अनुसार किशोरी को 25 अगस्त को 10 घंटे तक त्रिलोकपुर चौकी में बिठाए रखा गया। वहीं आरोपी व उसके छह साथी कुर्सी पर बैठकर अश्लील बातें करते रहे।आरोप है कि पुलिस की शह पर आरोपी की ओर से सुलह के लिए पीड़िता के मामा को ऑनलाइन 50 हजार रुपये भेज दिए गए। मामा का आरोप है कि पीड़िता को 30-31 अगस्त को मसौली थाने में जबरन रोके रखा गया। रविवार दोपहर एसपी दिनेश कुमार सिंह ने मसौली के एसएचओ अरुण प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी को मामले की जांच सौंपी गई है।

और पढ़े  आजमगढ़: ऑपरेशन में 8 घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत, हॉस्पिटल में परिजनों ने किया हंगामा
  • Related Posts

    जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत

    दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में…

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…