दिल्ली- ‘डिनर विवाद’ बना शूटआउट, गर्लफ्रेंड संग खाना खा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली

Spread the love

क्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में मंगलवार शाम एक फूड पॉइंट पर बैठे 17 वर्षीय युवक को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घायल युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है, जिसे पहले मूलचंद अस्पताल ले जाया गया, बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक युवक की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है। घटना शाम करीब 7:54 बजे की बताई जा रही है।

 

महिला मित्र के साथ खाना खा रहा था साहिल
जानकारी के अनुसार, साहिल अपनी महिला मित्र के साथ अमर कॉलोनी इलाके के एक फूड पॉइंट पर बैठकर खाना खा रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इसी दौरान वहां से गुजर रहे युवकों के एक समूह में से एक लड़के का हाथ साहिल की कुर्सी से टकरा गया, जिस पर साहिल ने आपत्ति जताई।

गोली लगते ही मच गई अफरा तफरी
बताया जा रहा है कि इसके बाद वह समूह वहां से चला गया, लेकिन करीब 4 से 5 मिनट बाद दोबारा लौट आया। आरोप है कि समूह में शामिल एक युवक ने साहिल पर एक गोली चलाई और मौके से फरार हो गया। गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में केवल साहिल घायल हुआ है, जबकि किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर लेकिन स्थिर
घटना की सूचना मिलते ही अमर कॉलोनी थाना पुलिस, एसएचओ और एसीपी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक घायल को अस्पताल ले जाया जा चुका था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां साहिल बेहोशी की हालत में वेंटिलेटर सपोर्ट पर मिला। पुलिस के अनुसार, साहिल के पिता छतरपुर एन्क्लेव इलाके में लॉन्ड्री का काम करते हैं। फिलहाल साहिल का एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
वारदात के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मौके पर क्राइम टीम बुलाकर जांच कराई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

और पढ़े  लाल किले पर अभेद्य सुरक्षा: 20 हजार जवानों की तैनाती, चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे

Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi-: ‘हमें दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा’, लाल किले से PM मोदी ने देशवासियों को किया आगाह

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए माओवाद और नक्सलवाद पर बात की और कहा कि देश अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है…


    Spread the love

    स्वतंत्रता दिवस 2026- जेन-जी और AI ट्रेनिंग, 76 मिनट के भाषण में PM मोदी ने बताया 2047 के भारत का विजन

    Spread the love

    Spread the loveभारत अपनी स्वतंत्रता के 80 साल पूरे होने के अवसर पर जश्न मना रहा है। 1947 में मिली आजादी के बाद से हर साल देश का मुख्य समारोह…


    Spread the love