दिल्ली- आग उगल रहा आसमान: आज भी रहेगा लू-लपट का दौर, कल से दो दिन गिरेंगी राहत की बूंदें, यलो अलर्ट

Spread the love

दिल्ली में लू व गर्मी का सितम अभी थमने नहीं वाला है। बुधवार को भी आसमान से आग बरसेगी और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल रहेगा। मौसम विभाग ने गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर सतह पर तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा रहेगी और कभी-कभी झोंके 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28 मई से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। इसका असर 28, 29, 30 और 31 मई को देखने को मिलेगा।

 

दो दिन बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 मई से मौसम में बदलाव शुरू होगा। इस दौरान आंशिक बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना रहेगी, जिनकी गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा और कुछ समय 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 30 से 31 मई के बीच मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा और तापमान 34 से 37 डिग्री तक रहने का अनुमान है, जबकि आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना हैं।

और पढ़े  जनगणना में पूछे जाएंगे कौन से 40 सवाल?,जाति क्या, कोविड टीका कहां लगवाया?, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

 

 

43.5 डिग्री का टॉर्चर
मंगलवार को आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवासियों का हाल बेहाल रहा। दिनभर लू के थपेड़े लगे। ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान 44 या 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। ऐसे में लगातार 11वें दिन पारा 40 के ऊपर रहा। साथ ही, अधिकतम तापमान 43.5 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 49 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 22 प्रतिशत रही।

 

 

ऐसे घट-बढ़ रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

तारीख अधिकतम न्यूनतम
15 मई 39.8 26.2
16 मई 40.8 24.8
17 मई 41.9 25.9
18 मई 43.4 26.3
19 मई 45.1 28.2
20 मई 44.5 28.3
21 मई 41.7 31.9
22 मई 43.3 29.3
23 मई 41.1 28.4
24 मई 43.6 28.7
25 मई 43.5 32.4
26 मई 43.5 26.8

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi-: ‘हमें दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा’, लाल किले से PM मोदी ने देशवासियों को किया आगाह

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए माओवाद और नक्सलवाद पर बात की और कहा कि देश अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है…


    Spread the love

    स्वतंत्रता दिवस 2026- जेन-जी और AI ट्रेनिंग, 76 मिनट के भाषण में PM मोदी ने बताया 2047 के भारत का विजन

    Spread the love

    Spread the loveभारत अपनी स्वतंत्रता के 80 साल पूरे होने के अवसर पर जश्न मना रहा है। 1947 में मिली आजादी के बाद से हर साल देश का मुख्य समारोह…


    Spread the love