दर्दनाक हादसा, घर के बाहर सो रहे परिवार पर चढ़ा डंपर, पिता के साथ दो पुत्र और पुत्री की मौत

फतेहपुर क्षेत्र में शनिवार भोर सड़क किनारे सो रहे परिवार को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसे में पिता और तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने चालक को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार झांसा गांव निवासी नीरज चौहान (36) किराए पर मैजिक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार रात भीषण गर्मी और बिजली कटौती के कारण वह अपनी पत्नी आरती चौहान (34), पुत्र अनुराग (12), आशू (8) और पुत्री अंशिका (10) के साथ घर के बाहर सड़क से लगभग 15 फीट दूर जमीन पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे।

 

भोर करीब तीन बजे भगौली की ओर से आ रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिने तरफ उतर गया और पूरे परिवार को रौंदते हुए आगे एक पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पेड़ की भारी डालें टूटकर नीचे गिर गईं। आरती की चीख सुनकर आसपास के लोग और पास स्थित कोल्ड स्टोरेज व दुकानों में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। तब तक नीरज की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

 

गंभीर रूप से घायल आरती और तीनों बच्चों को सीएचसी फतेहपुर ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में अनुराग, अंशिका और आशू ने दम तोड़ दिया। आरती के दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए हैं, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि डंपर चालक को वाहन सहित हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  अयोध्या- हनुमानगढ़ी में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी के आरोपों पर विवेकानंद दास की सफाई, बोले—‘ निष्पक्ष जांच हो’ आरोपी हूं तो कार्रवाई हो’

 

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है। हर आंख नम है और लोगों के मुंह से बस यही निकल रहा है कि एक पल में पूरा परिवार उजड़ गया। मां आरती अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है, जबकि घर में खुशियों की जगह मातम पसरा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। वहीं चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा- पति-पत्नी, तीन बच्चों की गई जान: नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

    ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके…

    UP- प्रदेश में डॉक्टरों को बड़ी राहत, इलाज में लापरवाही पर तुरंत गिरफ्तारी नहीं, पहले मेडिकल बोर्ड करेगा जांच

    प्रदेश में चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में अब पुलिस सीधे आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं कर सकेगी। इसके लिए पहले जिला और प्रदेश स्तरीय मेडिकल बोर्ड जांच करेगा। जांच रिपोर्ट…