UP- आजम खां की गिरफ्तारी के खिलाफ इलाहाबाद HC में सुनवाई जारी, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने रखा पक्ष

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां मामले में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में बहस जारी है। आजम खां प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी को चुनौती दी है। आजम खां की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा। जौहर ट्रस्ट से जुड़े 426 करोड़ रुपये के कथित धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर अदालत में सुनवाई हो रही है।

आजम खान ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती दी है। उन्होंने मामले में अंतरिम राहत दिए जाने की मांग भी की। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उनकी याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थानांतरित की गई थी। इसके बाद सोमवार को सुनवाई के लिए मामला सूचीबद्ध किया गया।

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह प्रथम की खंडपीठ के समक्ष हो रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल आजम खान की ओर से पक्ष रखा और गिरफ्तारी तथा न्यायिक हिरासत को चुनौती देते हुए अंतरिम राहत की मांग की।

 

गौरतलब है कि 31 अक्तूबर को जेल से रिहा होने के बाद आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया था। यह कार्रवाई जौहर विश्वविद्यालय और जौहर ट्रस्ट से जुड़े कथित 426 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आजम खान की ईडी हिरासत की अवधि सोमवार को समाप्त हो रही है।

और पढ़े  UP: शादी-समारोह में बांटा 10 किलो सोना, दिवाली पर भी लुटाए गोल्ड गिफ्ट, तब आयकर के रडार पर आया कारोबारी
  • Related Posts

    UP- कांग्रेस ने सपा से मांगी ये 181 सीटें, लीक हुई लिस्ट, रायबरेली और अमेठी की सभी सीटों पर दावा

    कांग्रेस और सपा के बीच चल रही गठबंधन की बातों के बीच वह लिस्ट लीक हो गई है जो कांग्रेस ने सपा को सौंपी है। इस लिस्ट में उन 181…

    सावधान: व्हाट्सएप पर आए इन मैसेज को तुरंत कर दें डिलीट, भूल से भी किया क्लिक, तो पूरा खाता हो जाएगा खाली

    ग्रीन गैस कंपनी का बिल अपडेट करना है। आपके व्हाटस एप पर एक लिंक भेज रहे हैं। क्लिक करते ही अपडेट हो जाएगा….। पीएनजी का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं से…