लक्सर में देर रात बालावाली तिराहे पर खड़ी पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लक्सर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में मौजूद दो अन्य पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोट आई है। जबकि कार के समीप खड़े पुलिसकर्मी ट्रक की चपेट में आने से बाल बाल बच गए।
बाहर खड़े पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार खुद को बचाया। जबकि कार में सवार वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में गंभीर चोट आई है। दो अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है।
पुलिसकर्मियों को स्थानीय अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। टक्कर से पुलिस गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल वरिष्ठ उपनिरीक्षक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।







