उत्तराखंड: CM धामी बोले-गंगा का निर्मल जल आगे जाए, यही संकल्प, स्वच्छ गंगा होगी कुंभ 2027 की थीम

प्रदेश सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड से मां गंगा का निर्मल जल आचमन के लिए आगे जाए। इसके लिए नमामि गंगे परियोजना के तहत आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ लगातार स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। कुंभ 2027 की थीम भी शुद्ध और स्वच्छ गंगा जल होगी।

हरिद्वार में गंगा का स्वच्छ और निर्मल जल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके पीछे नमामि गंगे परियोजना के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण, नालों की टैपिंग और गंगा बंदी के दौरान चलाए गए व्यापक स्वच्छता अभियान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गंगा और उसकी सहायक नदियों के तटवर्ती शहरों में एसटीपी स्थापित करने के साथ छोटी-बड़ी बस्तियों से निकलकर नदी में गिरने वाले नालों को भी टैप किया गया है।

 

इस बार गंगा बंदी के दौरान हरिद्वार में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें विभिन्न विभागों के साथ धार्मिक, स्वयंसेवी और व्यापारिक संगठनों ने भाग लिया। अभियान के दौरान घाटों और नदी तटों से प्लास्टिक कचरा, पूजा सामग्री और नदी में प्रवाहित किए गए कपड़ों सहित 100 टन से अधिक कचरा एकत्र किया गया।

 

 

22 नाले एसटीपी से जोड़े

गंगा की स्वच्छता के लिए उत्तराखंड पेयजल निगम ने हरिद्वार में गंगा में गिरने वाले सभी 22 नालों को टैप कर उनकी निकासी एसटीपी से जोड़ दी है। शहर में कुल 145 एमएलडी क्षमता के पांच एसटीपी प्लांट संचालित हैं। वहीं, शिवालिक नगर में एक एसटीपी और विभिन्न स्थानों पर आठ सीवरेज पंपिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

और पढ़े  उत्तरकाशी में हादसा: मंजगांव के समीप 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन लोग घायल

 

मां गंगा हमारी आस्था, संस्कृति और जीवनदायिनी धरोहर हैं। इनकी निर्मलता और अविरलता बनाए रखना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नमामि गंगे परियोजना के तहत एसटीपी प्लांटों के निर्माण, नालों की टैपिंग और व्यापक स्वच्छता अभियानों से गंगा की स्वच्छता को नई गति मिली है। हमारा संकल्प है कि मां गंगा की स्वच्छता और पवित्रता को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास जारी रहेंगे। – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…