अयोध्या- उपचुनाव: बसपा ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट से राम गोपाल कोरी को बनाया उम्मीदवार

अयोध्या- उपचुनाव: बसपा ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट से राम गोपाल कोरी को बनाया उम्मीदवार

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। रामगोपाल कोरी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रामगोपाल को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी जिसे विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाती है, वही प्रत्याशी होता है।

रामगोपाल इसके पहले वर्ष 2017 में मिल्कीपुर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं तब उन्हें 46,000 वोट मिले थे और वह तीसरे स्थान पर थे। उस चुनाव में भाजपा के टिकट पर गोरखनाथ बाबा निर्वाचित हुए थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में गोरखनाथ को हराकर सपा के टिकट पर अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की थी।

2024 के लोकसभा चुनाव में अवधेश प्रसाद फैजाबाद संसदीय सीट से सांसद चुने जा चुके हैं। उनके सांसद निर्वाचित होने के बाद यह सीट खाली हो गई है इसलिए यहां पर उपचुनाव होने जा रहा है। समाजवादी पार्टी की ओर से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को टिकट दिए जाने के संकेत दिए गए हैं। भाजपा की ओर से अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।

और पढ़े  नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…